होम / बिजनेस / Maruti Suzuki के दामों में हुआ इजाफा, इस साल आ रहा है ये मॉडल
Maruti Suzuki के दामों में हुआ इजाफा, इस साल आ रहा है ये मॉडल
मारुति सुजुकी ने पिछले साल भी अपनी कार के दामों में 0.8 प्रतिशत का इजाफा किया था और अब इस साल 0.45 प्रतिशत इजाफा कर दिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
नए साल के आने के साथ ही महंगाई ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पहले थोक महंगाई में जहां इजाफा हुआ वहीं आज से आपके सपनों की कार भी महंगी हो गई है. मारुति सुजुकी की कारों के दामों में आज से इजाफा हो गया है. कंपनी ने कार के दामों में 0.45 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है. दामों में बढ़ोतरी 16 जनवरी यानी आज से लागू हो गई है.
कंपनी ने दी है ये जानकारी
मारुति सुजुकी की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी गई है कि उसने हर मॉडल पर 0.45 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है. कंपनी की ओर से 2023 के आखिरी में इस जानकारी को दिया गया था कि वो आने वाले साल में दामों में इजाफा कर सकती है. कंपनी ने दामों में जो इजाफा किया है उसके पीछे की वजह लागत में बढ़ोतरी होना है. इससे पहले कंपनी ने पिछले साल भी अपने दामों में इजाफा हुआ था. कंपनी ने अपनी कारों की कीमत में 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी.
दिसंबर में कंपनी ने सेल किए हैं इतने वाहन
दिसंबर में कंपनी के वाहनों की सेल पर नजर डालें तो कुल 1.37 लाख वाहनों को बेचा है. कंपनी को उम्मीद थी कि वो दिसंबर में 1.44 लाख पैसेंजर व्हीकल को बेचेगी लेकिन वो सिर्फ 1.37 लाख व्हीकल को ही बेच पाए. वहीं 2023 में कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री पर नजर डालें तो वो आंकड़ा 20 लाख रुपये से ज्यादा है. जबकि एक्सपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 21796 से बढ़कर 26884 यूनिट तक जा पहुंचा है. जबकि घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 1.17 लाख से घटकर 1.10 लाख यूनिट रही.
मारुति इस साल ला रही है अपनी EV
देश में लगातार बढ़ते ईवी कारों के बाजार के बीच मारुति सुजुकी इस साल अपनी ईवी लाने की तैयारी कर रही है. मारुति का मानना है कि वो इस साल लीथियम ऑयन बैट्री का भी निर्यात करेगी. कंपनी की आने वाले समय में योजना है कि वो भविष्य में अपनी कारों को यहीं से एक्सपोर्ट भी करेगी. कंपनी का लक्ष्य है कि लिथियम ऑयन बैट्री पर 750 करोड़ रुपये खर्च करे. मारुति से पहले लगभग कई और कंपनियां अपना ईवी मॉडल पेश कर चुकी हैं. इनमें जहां Tata, महिंद्रा, एमजी, और हुंडई और सिट्रोन जैसी कंपनियां शामिल हैं.
ये भी पढ़ें : दिल्ली की सर्दी में कांपा रेलवे का 139 सिस्टम, जिस ट्रेन को बताया कैंसिल वो आ गई
टैग्स