✕

होम / बिजनेस / मार्केटिंग के रूल वही हैं, बस टूल लगातार बदल रहे हैं: डॉ. अनुराग बत्रा 

मार्केटिंग के रूल वही हैं, बस टूल लगातार बदल रहे हैं: डॉ. अनुराग बत्रा 

BW Businessworld ने दिल्ली के होटल ताज मान सिंह में BW Marketingworld समिट का आयोजन किया. इसमें मार्केटिंग की दुनिया के कई दिग्गज शामिल हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld के BW Marketingworld समिट में अपनी बात रखते हुए बिजनेस वर्ल्‍ड समूह के चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मार्केटिंग के रूल आज भी वहीं हैं बस टूल लगातार बदल रहे हैं. मार्केटिंग में जो तीन चीजें सबसे ज्‍यादा अहम हैं उनमें पहली है वॉर ऑफ नरेटिव. आप अपने प्रोडक्‍ट के बारे में क्‍या नरेटिव सेट करना चाहते हैं. इसमें स्‍टोरीटेलिंग, कनवर्सेशन, एडवटाइजिंग, एडवटोरियल, अकार्बनिक, आप किसी भी स्‍टोरी को कैसे क्राफ्ट कर सकते हैं. हमें फंडामेंटल को और मजबूत बनाने की जरूरत है. आज मार्केटिंग के टूल पूरी तरह से बदल चुके हैं.

BW एक मैग्‍जीन नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ है
बिजनेस वर्ल्‍ड समूह के चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि बिजनेस वर्ल्‍ड अभी 43 साल की अपनी यात्रा में है और सितंबर में हम 44वें साल में प्रवेश कर जाएंगे. BW Marketing World को हमने कुछ साल पहले शुरू किया था. बिजनेस वर्ल्‍ड केवल एक मैग्‍जीन नहीं है बल्कि अपने कंटेट और ऑनलाइन के जरिए हम B2C कंटेट प्रोवाइड कर रहे हैं. हम बिजनेस वर्ल्‍ड में 27 सेक्‍टर की कम्‍यूनिटी को ड्राइव कर रहे हैं. BW Hotelier, हास्पिटैलिटी सेक्‍टर की नंबर वन कम्‍यूनिटी है, इसी तरह से BW CFO world, BW Retail World सहित कई कम्‍यूनिटी हैं. मैं पिछले 24 साल से लगातार एक्‍सचेंज फॉर मीडिया को भी चला रहा हूं. ये एक तरह की प्रतियोगिता होती है लेकिन एक्‍सचेंज फॉर मीडिया बहुत अच्‍छा कर रही है. एक्‍सचेंज फॉर मीडिया में हमारे पास 43 पत्रकार हैं जो मार्केटिंग और एडवटाइजिंग पर लिख रहे हैं. हमारी हिंदी साइट समाचार फॉर मीडिया 16वें साल में चल रही है.

मार्केटिंग वर्ल्‍ड में तीन सबसे अहम पहलू हैं 
बिजनेस वर्ल्‍ड समूह के चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं मार्केटिंग वर्ल्‍ड के बारे में तीन चीजें कहना चाहूंगा जिसमें मार्केटिंग हमें बदल रही है. मार्केटिंग में जो तीन चीजें सबसे ज्‍यादा अहम हैं उनमें पहली है वॉर ऑफ नरेटिव. आप अपने प्रोडक्‍ट के बारे में क्‍या नरेटिव सेट करना चाहते हैं. इसमें स्‍टोरीटेलिंग, कनवर्सेशन, एडवटाइजिंग, एडवटोरियल, अकार्बनिक, आप किसी भी स्‍टोरी को कैसे क्राफ्ट कर सकते हैं. हमें फंडामेंटल को और मजबूत बनाने की जरूरत है. आज मार्केटिंग के टूल पूरी तरह से बदल चुके हैं. डिजिटल ऐसा क्षेत्र है जो 40 प्रतिशत एडवटाइजमेंट का पैसा खर्च हो रहा है. 70 प्रतिशत ऐसा है जो प्रोग्रेमैटिक है. भास्‍कर 300 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के मुनाफे में है, जागरण 250 करोड़ रुपये के मुनाफे में है. जो मीडिया प्‍लेटफॉर्म लंबे समय से चले आ रहे हैं जिनकी विश्‍वसनीयता बनी हुई है. लेकिन विश्‍वसनीयता के साथ उनकी जिम्‍मेदारी भी बनी हुई है.डिजिटल बढ़ रहा है लेकिन ऐसा नहीं है कि जो ब्रैंड स्‍टैब्लिश हैं उनकी जिम्‍मेदारी या हिस्‍सेदारी में किसी तरह की कमी आई है. 

मिलेनियर्स की संख्‍या में हुआ है इजाफा 
बिजनेस वर्ल्‍ड समूह के चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि आज हमारे देश में सबसे युवा आबादी है. इनमें ज्‍यादातर स्‍क्रीनएजर हैं ये टीनएजर नहीं है. वो अपना ज्‍यादातर समय स्‍क्रीन पर बिता रहे हैं. स्‍क्रीन और महत्‍वपूर्ण हो गया है. पिछले हफ्ते बॉम्‍बे में रेडियो कांफ्रेंस थी, ये इस कांफ्रेंस का 12 वां साल था.आज प्‍लेटफॉर्म अपने आप को रिइंवेंट कर रहे हैं. रेडियो आज सिर्फ रेडियो नहीं रह गया है. रेडियो केवल रेडियो नहीं रह गए हैं वो ऑडियो हो गए हैं वीडियो हो गए हैं. मैं आप लोगों को ये इसलिए बता रहा हूं क्‍योंकि हमारे देश में लिस्‍टेड रेडियो कंपनियों की संख्‍या में इजाफा हुआ है. आज उनका एडवटाइजिंग बिजनेस तेजी से ग्रो कर रहा है आज उनका इवेंट बिजनेस बढ़ रहा है. यही नहीं उनके ऑडियो स्‍ट्रीम सहित दूसरे तरह का कारोबार भी बढ़ रहा है. 

तेजी से बढ़ रहा है प्रॉफिट मार्केट 
बिजनेस वर्ल्‍ड समूह के चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा  ने कहा कि आज नॉन प्रॉफिट मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. आज यंग प्रोफेशनल 2 से 3 साल ब्रैंड के साथ काम करके वो कॉल्‍स मार्केटिंग में जा रहे हैं. मैं एक सीएमओ से मिला जो कोई 30 साल की होगी वो यूपीआई ओनडीसी जैसी कंपनियों को ज्‍वॉइन करना चाह रही थी. सस्‍टेनेबिलिटी लगातार बढ़ रही है. मैं एक प्‍लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ है जिसका नाम है अर्थवाइज. मेरी बेटी और मेरे दोस्‍त मिलकर उसे लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं.ब्रैंड मार्केटिंग के रूल हमेशा एक जैसे रहते हैं, हां उसे ग्रो करने के टूल बदल सकते हैं. मैं कहना चाहूंगा कि पर्याप्‍त नींद लीजिए. मैं कम से कम 8 घंटे सोता हूं. दूसरी अहम बात ये है कि लगातार बढ़ता तापमान पूरी दुनिया के लिए चिंता बनी हुई है. तीसरी सबसे अहम चीज जो है वो ये है काइंडनेस. हमेशा इसे बनाकर रखिए. अवॉर्ड की जो मेरिट बनी है वो ज्‍यूरी के माध्‍यम से तैयार हुई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

29 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

51 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

29 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

51 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago