होम / बिजनेस / गिरावट के माहौल में भी चमक रहे ये शेयर, निवेशकों की रहेगी खास नजर

गिरावट के माहौल में भी चमक रहे ये शेयर, निवेशकों की रहेगी खास नजर

शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 769.67 अंक गिरकर 81,537.70 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 241.25 अंक टूटकर 25,048.65 पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार दोबारा खुलने जा रहा है और निवेशकों की नजर उन चुनिंदा शेयरों पर टिकी है, जो कमजोर बाजार संकेतों के बावजूद मजबूती दिखा रहे हैं. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन इसके उलट कुछ स्टॉक्स ने 52 हफ्ते का नया हाई छूकर यह संकेत दिया है कि बाजार की चाल से अलग भी मौके बन रहे हैं. ऐसे में आज के कारोबार में इन शेयरों की गतिविधियां निवेशकों के लिए अहम रहने वाली हैं.

बाजार क्यों रहा दबाव में?

पिछले शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते बाजार पर भारी दबाव देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 769.67 अंक गिरकर 81,537.70 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 241.25 अंक टूटकर 25,048.65 पर आ गया. दिन के कारोबार में दोनों सूचकांक अपने निचले स्तर तक फिसल गए थे.

किन बड़े शेयरों में आई गिरावट?

सेंसेक्स की कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, एसबीआई, मारुति, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एलएंडटी और रिलायंस जैसे शेयर नुकसान में रहे. हालांकि, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयर मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहे.

इन शेयरों में दिख रही है मजबूत तेजी

बाजार की कमजोरी के बावजूद कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनमें मजबूती का संकेत देता है. इनमें प्रमुख रूप से Antony Waste Handling Cell, Infosys, Asian Granito India, IFCI और MMTC शामिल हैं.

क्या रखें टारगेट और स्टॉप लॉस?

- Infosys : खरीद स्तर ₹1670.80, टारगेट ₹1839, स्टॉप लॉस ₹1586
- Antony Waste Handling : खरीद स्तर ₹570.75, टारगेट ₹635, स्टॉप लॉस ₹540
- Asian Granito India : टारगेट ₹76.50, स्टॉप लॉस ₹65.50
- IFCI : टारगेट ₹62, स्टॉप लॉस ₹53.30
- MMTC : टारगेट ₹70, स्टॉप लॉस ₹60.50

विश्लेषकों का मानना है कि इन शेयरों में आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर

दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने पांच कंपनियों Ujjivan Small Finance Bank, Mphasis, Jindal Stainless, Baazar Style Retail और Tata Communications पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है और मौजूदा शेयर भाव के मुकाबले इनमें 15 प्रतिशत से लेकर 45 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई है. ब्रोकरेज के मुताबिक इन कंपनियों में कमाई मजबूत रही है, मार्जिन में सुधार हुआ है, बैलेंस शीट सुदृढ़ हुई है और ग्रोथ प्लान्स का बेहतर एक्जीक्यूशन देखने को मिला है. Ujjivan Small Finance Bank में बेहतर एसेट क्वालिटी, घटती कॉस्ट ऑफ फंड और सिक्योर्ड लोन पर बढ़ता फोकस पॉजिटिव फैक्टर है, वहीं Mphasis में BFSI सेक्टर से मजबूत डील मोमेंटम और AI आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ा रहे हैं. Jindal Stainless की मजबूत बैलेंस शीट और इंडोनेशिया में प्रस्तावित एक्सपैंशन से लॉन्ग टर्म ग्रोथ की उम्मीद है, जबकि Baazar Style Retail में इक्विटी वारंट इश्यू, स्टोर एक्सपैंशन और बढ़ता रेवेन्यू ब्रोकरेज को बुलिश बनाए हुए है. Tata Communications में डेटा बिजनेस की मजबूती, सुधरता EBITDA मार्जिन और ग्लोबल हाइपरस्केलर्स से जुड़ी डील्स के चलते FY28 तक मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 hour ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

17 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

18 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 hour ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.