होम / बिजनेस / निजी तेल कंपनियों के मार्केट शेयर में 80 फीसदी की गिरावट, इस वजह से लोग नहीं ले रहे ईंधन
निजी तेल कंपनियों के मार्केट शेयर में 80 फीसदी की गिरावट, इस वजह से लोग नहीं ले रहे ईंधन
प्राइवेट कंपनियों के बजाए अब ग्राहक सरकारी कंपनियों से पेट्रोल व डीजल खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से इन कंपनियों का घाटा भी प्रति लीटर बढ़ता जा रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः निजी पेट्रोलियम कंपनियों-रिलायंस-बीपी, शेल और रोसनेफ्ट द्वारा संचालित नायरा एनर्जी की संयुक्त हिस्सेदारी साल-दर-साल रिटेल पेट्रोलियम मार्केट में 50-80% तक कम हो गई है. प्राइवेट कंपनियों के बजाए अब ग्राहक सरकारी कंपनियों से पेट्रोल व डीजल खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से इन कंपनियों का घाटा भी प्रति लीटर बढ़ता जा रहा है.
लगातार घट रहा है मार्केट शेयर
तेल कंपनियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, तीनों निजी ऑपरेटरों के पास जुलाई में डीजल के लिए घरेलू खुदरा बाजार में 2.3% की हिस्सेदारी थी, जबकि जून में 2.9% और जुलाई 2021 में 10.6% थी. पेट्रोल में उनकी हिस्सेदारी इस साल जून में 5.6% और पिछले साल जुलाई में 9.8% से घटकर जुलाई में 5% रह गई. निजी कंपनियों का पेट्रोल-डीजल महंगा होने की वजह से लोग अब सरकारी कंपनियों से तेल खरीद रहे हैं.
PSU ऑयल रिटेलर्स ने Q1 में ₹18,500-करोड़ का नुकसान पोस्ट किया
जुलाई में, सरकार द्वारा संचालित तेल कंपनियों की पेट्रोल में 95% और डीजल में 97.7% की संयुक्त हिस्सेदारी थी. एक साल पहले पेट्रोल में उनकी हिस्सेदारी 90.2% और डीजल में 89.4% थी. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों ने अप्रैल-जून तिमाही में 18,500 करोड़ रुपये का संयुक्त घाटा दर्ज किया है.
ईंधन की मांग से परेशान हुईं कंपनियां
देश में ईंधन की मजबूत मांग ने तेल कंपनियों के लिए परेशानी को और बढ़ा दिया है. जुलाई में पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री में 6.9 फीसदी और 17.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
जुलाई की शुरुआत में, सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगाया था. सरकार ने तब निजी रिफाइनरी कंपनियों को को घरेलू बाजार में कम से कम 30% डीजल और 50% पेट्रोल निर्यात करने का निर्देश दिया. 20 जुलाई को पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स खत्म कर दिया गया और डीजल पर 11 रुपये कर दिया गया. इस महीने डीजल पर टैक्स और गिरकर 5 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
VIDEO: LaalSinghChaddha vs RakshaBandhan आमिर खान के लिए एक और मुश्किल जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई
टैग्स