होम / बिजनेस / बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 80,000 पार; आज इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 80,000 पार; आज इन शेयरों पर रखें नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 899.71 अंक की बढ़त के साथ 80,015.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 285.40 अंक बढ़कर 24,765.90 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बाजार ने जोरदार वापसी की और सेंसेक्स 80 हजार के आंकड़े के पार पहुंच गया. निफ्टी में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि कुछ स्टॉक्स में कमजोरी के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल रहा. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,015.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,187.64 अंक तक चढ़ गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 285.40 अंक यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 24,765.90 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले बाजार लगातार तीन से चार सत्रों तक गिरावट के दबाव में था, लेकिन गुरुवार को निवेशकों की खरीदारी से बाजार ने मजबूत वापसी की.

इन दिग्गज शेयरों में रही सबसे ज्यादा बढ़त

सेंसेक्स में शामिल कई बड़े शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर प्रमुख रूप से फायदे में रहे. हालांकि कुछ आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में बंद हुए.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

बाजार विश्लेषकों के अनुसार कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुझान दिखाई दे रहा है. इनमें LT Foods, Mazagon Dock, Data Patterns, Navin Fluorine, OneSource, SJVN और Sai Life Science शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयरों ने हाल ही में अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया है. इसे बाजार में तेजी का संकेत माना जाता है और आने वाले समय में इनमें और मजबूती देखने को मिल सकती है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) के आधार पर कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत भी मिल रहे हैं. Netweb Tech, Aegis Vopak, Gujarat Gas, eClerx Services, Sagility India, Affle (India) और Praj Industries के शेयरों में मंदी का संकेत दिखाई दिया है. विश्लेषकों का मानना है कि इन शेयरों में निकट भविष्य में गिरावट का दबाव रह सकता है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज के कारोबार में कई कंपनियों के शेयर खबरों के कारण निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी जॉइंट वेंचर कंपनी Allianz Jio Reinsurance में 147.45 करोड़ रुपये का निवेश किया है. विप्रो ने लॉरा मैरी मिलर को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नियुक्त किया है और बजाज ऑटो की सहायक कंपनी Bajaj Auto International Holdings BV को KTM AG से 450 मिलियन यूरो का सुरक्षित टर्म लोन पूरी तरह वापस मिल गया है. टाटा एलेक्सी ने DevStudio.ai नाम का मल्टी-एजेंट जेनरेटिव एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, वहीं डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज को आंध्र प्रदेश स्थित अपने प्लांट के लिए US FDA से Establishment Inspection Report (EIR) मिल गई है. बाल्मर लॉरी ने प्रति शेयर 4.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जबकि GRSE ने Kalyani Strategic Systems के साथ समुद्री नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है. इसके अलावा DCX Systems को HAL से 68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, Zaggle Prepaid Ocean ने Blue Star के साथ कर्मचारियों के खर्च प्रबंधन के लिए साझेदारी की है और BMW Industries ने Indian Oil Corporation के साथ Piped Natural Gas की आपूर्ति के लिए समझौता किया है, जिससे ये सभी शेयर बाजार में चर्चा में रह सकते हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

33 minutes ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

3 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

4 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

5 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

33 minutes ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 minutes ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

7 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

3 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

3 hours ago