✕

होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के असर से बेअसर रहा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई मामूली गिरावट

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के असर से बेअसर रहा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई मामूली गिरावट

बाजार खुला तो उसके बाद अडानी समूहों के शेयरों में बड़ गिरावट देखी जा रही थी. लेकिन निचले लेवल से समूह के शेयरों में खरीदारी लौटने से रिकवरी देखी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में जिस तूफान की उम्मीद की जा रही थी उस तूफान का बाजार ने बेहद आसानी और सुलझे तरीके से सामना कर लिया और बाजार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी बेहद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है. निफ्टी और सेंसेक्स ने ब्रॉडर मार्केट के मुकाबले अंडरपरफॉर्म किया. मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुए. जबकि, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए. 

मामूली गिरावट के साथ बाजार बंद

सुबह भारतीय शेयर बाजार 370 और निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 480 और निफ्टी 155 अंकों तक नीचे जा फिसला. लेकिन फिर शेयर बाजार में खरीदारी लौटी और सेंसेक्स 825 अंकों के उछाल के साथ 80,000 के आंकड़े को पार करते हुए 81600 और निफ्टी 260 अंकों की तेजी के साथ 24,472 पर जा पहुंचा. लेकिन बाजार बंद होने से पहले मुनाफावसूली के चलते दिन के हाई से नीचे आ गया. औरप सेंसेक्स 57 अंकों की गिरावट के साथ 79,649 और निफ्टी 20 अंकों की गिरावट के साथ 24,347 अंकों पर क्लोज हुआ है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के ट्रेड में सेंसेक्स की 30 शेयरों में 12 तेजी के साथ और 18 गिरकर बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 23 तेजी के साथ और 27 गिरकर बंद हुए. तेजी वाले शेयरों में Axis Bank 1.80 फीसदी, Infosys 1.51 फीसदी, JSW Steel 1.34 फीसदी, Tata Motors 0.79 फीसदी, HDFC Bank 0.70 फीसदी, Kotak Mahindra Bank 0.36 फीसदी, Maruti Suzuki 0.32 फीसदी, Tata Steel 0.23 फीसदी, Asian Paints 0.19 फीसदी, ICICI बैंक 0.08 फीसदी, IndusInd बैंक 0.07 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ है. गिरने वाले शेयरों में Adani Ports 2.02 फीसदी, NTPC 2.02 फीसदी, Power Grid 1.50 फीसदी, SBI 1.36 फीसदी, Nestlé 1.15 फीसदी, Mahindra & Mahindra 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

2,122 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,185 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 1,946 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 2,122 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 117 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 279 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 40 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के 41,000 करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 अगस्त को घटकर 449.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 अगस्त को 450.21 लाख करोड़ रुपये पर था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 41,000 करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 41,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

6 hours ago