होम / बिजनेस / सावधान! मार्केट में निवेश के लिए इन 3 लोगों से न लें सलाह, आपको हो सकता है बड़ा नुकसान

सावधान! मार्केट में निवेश के लिए इन 3 लोगों से न लें सलाह, आपको हो सकता है बड़ा नुकसान

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की तरफ से की गई इस कार्रवाई से यह तीनों लोग अगले छह महीने तक सिक्योरिटीज मार्केट में बैन हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो फिर सावधान हो जाएं क्योंकि मार्केट रेगुलेटर सेबी ने तीन व्यक्तियों पर बैन लगा दिया है, क्योंकि ये तीनों लोगों को बिना किसी परमिशन के निवेश की गलत सलाह देते थे. सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की तरफ से की गई इस कार्रवाई से यह तीनों लोग अगले छह महीने तक सिक्योरिटीज मार्केट में बैन हो गए हैं. अगर निवेश करना हो तो फिर सेबी में रजिस्टर्ड निवेश सलाहकारों से राय लेकर के पैसा लगाएं. 

इन पर लगाया है बैन

सेबी ने आरएनएस ग्लोबल कैपिटल नाम की कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इसके प्रॉपराइटर्स लखन चौहान, रोहित और शिवानी ठाकुर पर बैन लगा दिया है. सेबी ने अपने बयान में कहा है कि ये तीनों लोग अनाधिकृत इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी जारी कर रहे थे. इन तीनों लोगों ने मार्केट में निवेश करने की इच्छा रखने वाले लोगों से गलत तरीके से अक्टूबर 2017 से लेकर जुलाई 2020 तक 1.20 करोड़ रुपये भी इकठ्ठा कर लिए थे. 

पैसों को रिफंड करने का दिया आदेश

सेबी ने अपने आदेश में इन तीनों व्यक्तियों से अगले 3 महीने में निवेशकों से लिए गए पैसों का रिफंड करने के लिए कहा है. इसके अलावा सेबी ने इन तीनों लोगों को अगले 6 महीने तक डायरेक्टली और इनडायेक्टली तरीके से सिक्योरिटीज या फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स में पैसा लगाने को लेकर बैन कर दिया है.

ऐसे पता चला फ्रॉड

सेबी को अपने आर्काइव में RNS Global Capital से जुड़ी एक वेबसाइट मिली थी. इस वेबसाइट की पड़ताल करने पर पता चला कि चौहान, सोनी और ठाकुर निवेश करने के लिए सलाह दे रहे हैं. ये तीनों अपनी वेबसाइट से इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट या सिक्योरिटीज में खरीद-बिक्री की सलाह दे रहे थे. सेबी ने इन तीनों लोगों को अगले 6 महीने तक डायरेक्टली और इनडायेक्टली तरीके से सिक्योरिटीज या फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स में पैसा लगाने को लेकर बैन कर दिया है. वहीं मार्केट रेगुलेटर ने 4 लाख रुपये का जुर्माना भी इन तीनों पर लगाया है. 

VIDEO: गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

7 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago