✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप हुआ इतने लाख करोड़

शेयर मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप हुआ इतने लाख करोड़

हफ्ते के दौरान 100 से ज्यादा स्टॉक में 10 फीसदी या उससे ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई है. 25 से ज्यादा स्टॉक 20 फीसदी से ज्यादा और 8 स्टॉक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में इस हफ्ते बढ़त देखने को मिली है और हफ्ते के दौरान शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड स्तर भी दर्ज किया है. इस हफ्ते सेंसेक्स, निफ्टी, बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने नए रिकॉर्ड स्तर दर्ज किए. साथ ही हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का कुल बाजार मूल्य भी 450 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. बाजार में इस हफ्ते की बढ़त लगातार 5वें हफ्ते की बढ़त रही है. हफ्ते के दौरान 100 से ज्यादा स्टॉक्स में निवेशकों को डबल डिजिट का रिटर्न यानि 10 फीसदी या उससे ज्यादा का रिटर्न हासिल हुआ है.

पहली बार मार्केट कैप 450 लाख करोड़ 

आज के कारोबार में बाजार की दिग्गज कंपनियां एसबीआई, रिलायंस एचयूएल और लार्सन के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स का भी जोश हाई नजर आया है. इसी के चलते बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप पहली बार 450 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. हालांकि कारोबार खत्म होने पर 449.88 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप पर क्लोज हुआ है. 

7 महीने में 100 लाख करोड़ बढ़ गया मार्केट कैप 

साल 2023 के आखिरी कारोबारी सत्र में बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक का मार्केट कैप 364.05 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था. यानि 2024 के छह महीने में भारतीय बाजारों के वैल्यूएशन में करीब 86 लाख करोड़ रुपये का उछाल आ चुका है. जबकि बीते सात महीने में मार्केट कैप में 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आ चुका है. फरवरी 2021 में भारतीय बाजारों का मार्केट कैप 200 लाख करोड़ रुपये का हुआ करता था जो अब दोगुना से भी ज्यादा हो चुका है. जनवरी 2015 में 100 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप हुआ करता था.  

कहां हुई कमाई

हफ्ते के दौरान 100 से ज्यादा स्टॉक में 10 फीसदी या उससे ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई है. 25 से ज्यादा स्टॉक 20 फीसदी से ज्यादा और 8 स्टॉक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं. हफ्ते के दौरान GM Breweries में 42 फीसदी की बढ़त रही है. इस दौरान Refex industries में 35 फीसदी, veranda learning में 35 फीसदी, mazagaon dock में 33 फीसदी, wockhardt में 32 फीसदी, rane holdings में 32 फीसदी, AGI Greenpac 31 फीसदी से ज्यादा और Roto Pumps में करीब 31 फीसदी की बढ़त रही है.

ऐतिहासिक हाई पर भारतीय बाजार 

वैल्यूएशन के हिसाब से भारतीय शेयर बाजार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन चुका है. मार्केट कैप ही नहीं बल्कि सेंसेक्स एक तरफ 80,000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है तो निफ्टी भी लाइफटाइम हाई पर 24,300 के ऊपर कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक 53000 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा है जो कि रिकॉर्ड हाई है तो निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 57000 पहली बार पार किया है. स्मॉलकैप इंडेक्स 19000 को पार करने के कगार पर है. बाजार को विदेशी निवेशकों के साथ रिटेल निवेशकों का भी जोरदार सपोर्ट मिल रहा है. यही वजह है कि भारतीय बाजार हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.