✕

होम / बिजनेस / Mark Zuckerberg ने लिया बड़ा फैसला, Meta प्लेटफॉर्म पर फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम किया बंद

Mark Zuckerberg ने लिया बड़ा फैसला, Meta प्लेटफॉर्म पर फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम किया बंद

मेटा ने अपना 8 साल पुराना फैक्ट चेक प्रोग्राम बंद कर दिया. इस फैसले के पीछे मेटा ने एक्सपर्ट फैक्ट चेकर की कुछ कमियों को बताया हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने बड़ा ऐलान करते हुए अपनी कंटेट मॉडरेशन नीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने कहा कि वह अमेरिका में थर्ड-पार्टी फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम को बंद कर रही है. मेटा के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हम फैक्ट-चेकर्स से पीछा छुड़वाने जा रहे हैं और उन्हें X (पूर्व में ट्विटर) की तरह कम्युनिटी नोट्स से बदल रहे हैं. इसकी शुरुआत अमेरिका से होगी."

कम्युनिटी नोट्स का क्या मतलब?

अभी तक फेसबुक थर्ड-पार्टी प्रोग्राम से फैक्ट-चेकिंग करती थी. जुकरबर्ग के इस ऐलान के बाद यह प्रोग्राम बंद हो जाएगा और इसकी जगह कम्युनिटी नोट्स आ जाएंगे. यह फीचर अभी एक्स पर मौजूद है. इसमें यूजर्स ही किसी गलत जानकारी की फैक्ट चेकिंग करते हैं. इसके बाद अगर कोई गलत जानकारी वाली पोस्ट करता है तो उसके नीचे उसका खंडन और पूरा संदर्भ आ जाता है.

फैक्ट-चेकिंग यूनिट क्यों बंद कर रही है कंपनी?

जुकरबर्ग ने कहा कि फैक्ट-चेकर्स राजनीतिक रुप से बहुत पक्षपाती रहे हैं, खासकर अमेरिका में और उन्होंने भरोसा जीतने की बजाय भरोसा खोया है. अपने ऐलान में जुकबर्ग ने फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम की कई उन शिकायतों के बारे में बात की, जिनके बारे में रिपब्लिकन और एक्स के मालिक एलन मस्क कई बार खुले तौर पर बोल चुके हैं. वो उन्हें सेंसरशिप के तौर पर देखते हैं. जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम अपनी कंटेट पॉलिसी को आसान करेगी और इमिग्रेशन और जेंडर आदि के मुद्दों पर लगी पाबंदी को खत्म करेगी.

ट्रंप के साथ सुलह की कोशिश में जुकरबर्ग

मेटा के ये फैसले जुकरबर्ग की ट्रंप के साथ सुलह की कोशिशों के तौर पर देखे जा रहे हैं. दरअसल, ट्रंप पिछले काफी समय से मेटा के मुखर आलोचक रहे हैं और उन्होंने कंपनी पर उदार नीतियों को सपोर्ट करने और कंजर्वेटिव्स के खिलाफ पक्षपाती रहने का आरोप लगाया है. इसे देखते हुए जुकरबर्ग ने हाल ही में ट्रंप के इनॉगरेशन फंड में डोनेशन दिया है. इसके अलावा उन्होंने ट्रंप के सहयोगियों को भी कंपनी में जगह दी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

22 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

22 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

22 hours ago