✕

होम / बिजनेस / Mark Zuckerberg को क्यों पड़ी Meta के शेयर बेचने की जरूरत?

Mark Zuckerberg को क्यों पड़ी Meta के शेयर बेचने की जरूरत?

फाइलिंग के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने नवंबर में लगभग हर दिन Meta के शेयर बेचे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिजिटल कंपनी मेटा (Meta) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में मेटा के स्टॉक्स में उछाल देखने को मिला था और दो सालों में स्टॉक्स का यह अब तक का सबसे अधिकतम स्तर था. इसी बीच खबर आ रही है कि कंपनी के CEO मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपने हिस्से के कुछ शेयरों को बेच दिया है. 

Mark Zuckerberg ने बेचे शेयर
सिक्योरिटीज एवं एक्सचेंज कमीशन के समक्ष फाइलिंग के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने नवंबर में लगभग हर दिन मेटा (Meta) के शेयर बेचे हैं और 29 नवंबर तक मार्क जकरबर्ग द्वारा मेटा के कुल 560,180 शेयर बेचे जा चुके हैं. इसके साथ ही एक अन्य फाइलिंग में यह जानकारी भी सामने आई है कि 29 नवंबर को ही मार्क कंपनी के 28,009 शेयरों को बेचना चाहते थे. अगर इन शेयरों की औसत कीमत को देखें तो यह लगभग 327.15 डॉलर्स प्रति शेयर है और बेचे गए कुल शेयरों की कीमत 192.9 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 1600 करोड़ रुपए बताई जा रही है. 

मेटा के शेयरों में आया उछाल
बेचे गए सभी शेयरों के मालिक अपष्ट रूप से मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ही हैं और इन शेयरों को विभिन्न फंड्स को आवंटित किया गया था. यह जानकारी भी एक फाइलिंग के दौरान ही सामने आई है. आपको बता दें कि नवंबर में मेटा (Meta) के शेयरों में लगभग 8.6% की वृद्धि देखने को मिली थी और यह लगातार तीसरा महीना था जब कंपनी के स्टॉक में वृद्धि दर्ज की गई. 30 दिसंबर 2021 के बाद पहली बार ऐसा हुआ था कि मेटा के शेयर 341.49 डॉलर्स प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए थे.

अभी भी इतने अमीर हैं मार्क जकरबर्ग
मार्क जकरबर्ग द्वारा बेचे गए अधिकतर शेयर 2004 में उन्हें एक ‘फाउंडर स्टॉक परचेज’ में प्राप्त हुए थे. बेचे गए कुल शेयरों में से लगभग 1,50,000 शेयर ऐसे हैं जिन्हें प्राप्त करने के लिए मार्क को एक डॉलर भी खर्च नहीं करना पड़ा था. उए वह शेयर हैं जिन्हें 2013 में ऑप्शंस के द्वारा प्राप्त किया गया था. हाल ही में की गई फाइलिंग में यह सुझाव भी दिया गया है कि इन शेयरों की बिक्री के बावजूद मार्क जकरबर्ग के पास अभी भी 365 मिलियन से अधिक शेयर मौजूद हैं.
 
यह भी पढ़ें: जिस हिंडनबर्ग ने Adani को पहुंचाया था नुकसान, उसके आरोपों पर क्या बोला ?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago