✕

होम / बिजनेस / MapmyIndia ने जारी किए वित्तीय परिणाम, वार्षिक रेवेन्यू में हुआ 13.8 प्रतिशत का इजाफा

MapmyIndia ने जारी किए वित्तीय परिणाम, वार्षिक रेवेन्यू में हुआ 13.8 प्रतिशत का इजाफा

MapmyIndia ने Hyundai Autoever के साथ एक संयुक्त उद्यम (JV) साइन किया है. कंपनी इसमें 4 मिलियन डॉलर निवेश करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की एडवांस डिजिटल मैप और डीपटेक प्रोडक्ट्स व प्लेटफार्म्स की कंपनी C.E. Info Systems Ltd. (MapmyIndia) ने अपने वित्त वर्ष 2024-2025 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के परिणामों की घोषणा की है. कंपनी के वार्षिक रेवेन्यू में 13.8 प्रतिशत और पहली छमाही के रेवेन्यू में 13.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. इसके साथ ही कंपनी ने Hyundai Motor Company के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Hyundai Autoever के साथ एक संयुक्त उद्यम (JV)  की भी घोषणा की है. तो आइए कंपनी के वित्तीय परिणाम पर एक नजर डालते हैं.  

ऐसा रहा कंपनी का दूसरी तिमाही और पहली छमाही का परिणाम 

दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 104 करोड़ रुपये हो गया है, जो 14 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है और पहली छमाही में रेवेन्यू 205 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 181 करोड़ रुपये था. छमाही में EBITDA 80 करोड़ रुपये रहा, जिससे 39.1 प्रतिशत का मार्जिन प्राप्त हुआ, जबकि पिछले साल यह 43.2 प्रतिशत का मार्जिन के साथ 78 करोड़ रुपये था. कंपनी का दूसरी तिमाही में EBITDA 37.5 करोड़ रुपये रहा, जिससे 36.1 प्रतिशत का मार्जिन प्राप्त हुआ, जबकि पिछली समान तिमाही में 44.5 प्रतिशत का मार्जिन के साथ यह 40.5 करोड़ रुपये था. कंपनी ने जानकारी दी है कि Mappls ऐप के डाउनलोड की संख्या पिछले साल 10 मिलियन से बढ़कर इस साल 25 मिलियन हो गई है. कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) छमाही में 66 करोड़ रुपये हो गया है, जोकि पिछले साल 65 करोड़ रुपये था. कंपनी के IoT-आधारित EBITDA मार्जिन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो इसी अवधि के दौरान 7 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत हो गया है. 

जेवी में MapmyIndia की होगी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी 
कंपनी के चेयरमैन और एमडी राकेश वर्मा ने बताया है कि MapmyIndia को Hyundai Kia के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Hyundai Autoever के साथ एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. इस जेवी में MapmyIndia की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और कंपनी इसमें 4 मिलियन डॉलर का पूंजी निवेश करेगी. इस जेवी का नाम PT Terra Link Technologies होगा, जो इंडोनेशिया में आधारित होगा और दक्षिण-पूर्व एशिया में ऑटोमोटिव OEMs और अन्य व्यवसायों के लिए मानचित्र आधारित समाधान प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा. इस संयुक्त उद्यम का अनुमानित राजस्व अगले 5 वर्षों में मल्टीमिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, और FY26 से ही आदेश बुकिंग और राजस्व की शुरुआत हो जाएगी. यह जेवी MapmyIndia के मौजूदा ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद होगा. 

ओपन ऑर्डर और मजबूत टीमवर्क से मिली सफलता

MapmyIndia की सीओओ सपना आहूजा ने कहा है कि मार्केट में चुनौतियां का सामना करने के बाद भी हम अपने ओपन ऑर्डर और मजबूत टीमवर्क के कारण अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम रहे. एक ओर पहली छमाही में हमारी ऑटोमोटिव और मोबिलिटी टेक (A&M)  के रेवेन्यू में 19.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई, जबकि हमारी कंज्यूमर टेक और एंटरप्राइज डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन (C&E) रेवेन्यू में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं, दूसरी तिमाही A&M रेवेन्यू 27 प्रतिशत बढ़कर 60.9 करोड़ हो गया, जबकि C&E रेवेन्यू 42.7 करोड़ पर स्थिर रहा है. पिछली कई तिमाहियों के दौरान किए गए हमारे प्रयासों के कारण आखिरकार हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश करने में सफल हुए हैं और हमने दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में मानचित्र समाधानों के लिए PT Terra Link Technologies के रूप में एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है. हमने सफलतापूर्वक नए ग्राहकों को प्राप्त किया और मौजूदा ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को अपसेलिंग और क्रॉस-सेलिंग के माध्यम से मजबूत किया. इसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोटिव, फ्लिट मैनेजमेंट, टेक स्टार्टअप्स, पारंपरिक निगम, सरकारी संस्थाएं और रक्षा आदि में महत्वपूर्ण जीत हासिल की है. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

18 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें