होम / बिजनेस / एशिया कप में भारत पाकिस्‍तान मैच से टूटे कई रिकॉर्ड, इन कंपनियों ने दिया ज्‍यादा विज्ञापन

एशिया कप में भारत पाकिस्‍तान मैच से टूटे कई रिकॉर्ड, इन कंपनियों ने दिया ज्‍यादा विज्ञापन

आंकड़े बता रहे हैं कि 11 सितंबर को भारत और पाकिस्‍तान के मैच में सबसे ज्‍यादा इंगेजमेंट देखने को मिली है. अब वो विज्ञापनदाता हों या आम लोगों हों. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया में क्रिकेट खेलने वालों में अगर एक तरफ सभी टीमों को रख दिया जाए और दूसरी तरह केवल भारत पाकिस्‍तान के बीच मैच करवा दिया जाए तो जानते हैं ज्‍यादा लोग किसे देखेंगे. जी हां आप सही समझे ज्‍यादा लोग भारत पाकिस्‍तान के मैच को देखेंगे. वैसे तो ये कोई नई बात नहीं है लेकिन एक बार फिर इन दोनों देशों के मैच की लोकप्रियता का उदाहरण एक बार फिर सामने आया है. आंकड़े बता रहे हैं कि भारत पाकिस्‍तान के मैच के कारण एशिया कप इस साल में हुई सभी प्रतियोगिताओं में सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाली सीरिज बनकर उभरा है. अगर पिछले एशिया कप के मुकाबले इस साल की तुलना करें तो अकेले उसमें 23 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

क्‍या बताते हैं TAM के आंकड़े? 
इस मामले को लेकर TAM के आंकड़े बताते हैं कि 2018 में जब एशिया कप को आयोजित किया गया उसके मुकाबले इस बार विज्ञापन में 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 11 सितंबर को भारत और पाकिस्‍तान के मैच में सबसे अधिक हिस्‍सेदारी दर्ज की गई है. जबकि एशिया कप के ही बाकी मैचों से लेकर फाइनल तक के मैचों को देखा जाए तो उसमें विज्ञापन हिस्‍सेदारी 6-10 प्रतिशत ही रही. 2018 में विज्ञापन के लिए 40 श्रेणियां बनाई गई थी जबकि इस साल उसके लिए 70 श्रेणियां बनाई गई थी. बावजूद इसके भारत पाकिस्‍तान के मैच में 31 प्रतिशत विज्ञापन की हिस्‍सेदारी देखने को मिली. 

विज्ञापन में कौन रहा टॉप पर? 
टैम के आंकड़ों में अगर ये देखने की कोशिश करें कि सबसे ज्‍यादा विज्ञापन किस सेक्‍टर की कंपनियों ने दिया तो उनमें खाद्य और पेय पदार्थ की कंपनियां शामिल रही हैं. जबकि 2018 में अगर देखें तो गूगल सबसे शीर्ष विज्ञापन कंपनी बनकर सामने आई थी. जबकि पर्सनल केयर प्रोडक्‍ट बनाने वाली कंपनी विनी ने विज्ञापन मात्रा में 11 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के साथ बढ़त हासिल की. वहीं आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि एशिया कप 2023 श्रेणियों, विज्ञापनदाताओं और ब्रैंडों की संख्‍या में सबसे आगे है. वहीं अगर 2018 के मुकाबले 2023 में सेलीब्रिट्री समर्थित विज्ञापनों में 51 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

विज्ञापन में ज्‍यादा सामने आए हैं फिल्‍म अभिनेता
वर्ष 2018 के बाद से फिल्‍मी अभिनेता ज्‍यादा विज्ञापन की दुनिया में सामने आए हैं. उसके बाद से स्‍पोर्टस से जुड़ी हस्तियायं इसमें शामिल हैं. वहीं 2023 में अगर फिल्‍म अभिनेताओं की हिस्‍सेदारी 2018 में 64 प्रतिशत थी जो इस बार कम होकर 59 प्रतिशत तक आ गई है. वहीं सेलिब्रिट्री समर्थन में खिलाडि़यों की हिससेदारी पर नजर डालें तो वो 30 प्रतिशत से घटकर 27 प्रतिशत हो गई है. जबकि फिल्‍म अभिनेत्रियों के प्रतिशत में इजाफा हुआ है. वो 7 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई है. जबकि टीवी एक्‍टरों की हिस्‍सेदारी में मामूली बढ़ोतरी हुई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago