✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट ने फिर रचा इतिहास, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए निफ्टी और सेंसेक्स

शेयर मार्केट ने फिर रचा इतिहास, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए निफ्टी और सेंसेक्स

मजबूत ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजारों ने आज 8 अप्रैल को नया कीर्तिमान बनाया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में जोश देखने को मिला. बाजार में आज रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिखी. सेसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में कामयाब रहे. वहीं बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी आज करीब 1.5 लाख करोड़ बढ़कर पहली बार 400 लाख करोड़ के पार चला गया. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 494.28 अंक या 0.67% की तेजी के साथ 74,742.50 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 152.60 अंक या 0.68% की बढ़त के साथ 22,666.30 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान 22,697.30 अंक का नया शिखर छुआ.

22 शेयर तेजी के साथ बंद हुए

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में सबसे अधिक 3.26% की तेजी रही. इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एनटीपीसी (NTPC), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.92% से लेकर 3.22 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए. 

संजय बनाम संजय: निरुपम ने दागे आरोपों के गोले, निशाने पर राउत; आखिर क्या है खिचड़ी घोटाला?

8 शेयर गिरावट के साथ बंद

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 8 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं विप्रो (Wipro), सन फार्मा (Sun Pharma), टाइटन (Titan) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर क्रमश: 0.29% और 1.09% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

BSE के 2,028 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,055 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,900 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं 2,028 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 127 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 266 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 12 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने कमाए ₹1.55 लाख करोड़ 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 8 अप्रैल को बढ़कर 400.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 5 अप्रैल को 399.31 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.55 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago