होम / बिजनेस / क्या संसद में पेश होंगे ये अहम बिल, मिली मंजूरी तो हो सकता है फायदा 

क्या संसद में पेश होंगे ये अहम बिल, मिली मंजूरी तो हो सकता है फायदा 

मौजूदा शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू हो चुका है जो 29 दिसंबर तक चलना है.  इस सत्र को शांतिपूर्वक चलाने के लिए सरकार की ओर से हमेशा की तरह ऑल पार्टी मीट का भी आयोजन किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

संसद के मौजूदा सत्र में सरकार ने कई अहम बिल लाने की तैयारी की है. सरकार इस मौजूदा सत्र में सात दिसंबर से शुरू हो चुका है जो कि 29 दिसंबर तक चलने वाला है. ऐसे में सरकार इस शीतकालीन सत्र में कई महत्‍वपूर्ण बिल ला सकती है, जिसमें 16 बिल और सात लंबित विधेयकों को संसद में लाया जा सकता है. लेकिन कई बिल ऐसे भी हैं, जिन्‍हें सरकार इस सत्र में नहीं ला सकती है क्‍योंकि उन पर अभी भी कंसल्‍टेशन चल रहा है, जिसमें डेटा प्रोटेक्‍शन बिल जैसा महत्‍वपूर्ण शामिल हैं. 

कौन-कौन से बिल ला सकती है सरकार
सरकार इस मौजूदा सत्र में 16 नए बिल ला सकती है. जिन बिलों को सरकार लाने की तैयारी कर रही है, उनमें बहु राज्य सरकारी सोसाइटी संशोधन विधेयक 2022, राष्‍ट्रीय ट्रेड मार्क्‍स अमेंडमेड बिल, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक 2022, राष्ट्रीय परिचर्चा और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक 2022, बहु राज्य सरकारी सोसाइटी संशोधन विधेयक 2022, तटीय जल कृषि प्राधिकार संशोधन विधेयक 2022, संविधान अनुसूचित जनजातीय आदेश पांचवां संशोधन विधेयक 2022, संविधान अनुसूचित जनजातियां आदेश तीसरा संशोधन विधेयक 2022 और संशोधन विधेयक 2022 पुराना अनुदान विधेयक 2022 जैसे महत्‍वपूर्ण बिल शामिल हैं.  


कौन-कौन से बिल नहीं हो पाएंगे पेश 
जानकारी के अनुसार इस मौजूदा सत्र में कुछ बिल ऐसे भी हैं जो बेहद महत्‍वपूर्ण हैं लेकिन वो पेश नहीं हो पाएंगे.  जानकारी के अनुसार प्राइवेटाइजेशन को आसान बनाने वाला बिल बैंकिंग सुधार बिल इस बार हो सकता है कि न आए.  इसकी वजह ये है कि इसका न तो अभी तक ड्राफ्ट बना है और न ही ये कैबिनेट में पेश हुआ है.  इसी तरह दूसरा महत्‍वपूर्ण विधेयक डेटा प्रोटेक्‍शन बिल है जिस पर मौजूदा समय में कंसल्‍टेशन चल रहा है.  जानकारी के अनुसार इस बिल को बजट सत्र में लाया जा सकता है.  इस कड़ी में तीसरा बिल इंश्‍योरेंस अमेंडमेट बिल है जिसे भी सरकार इस सत्र में नहीं ला सकती है.  अभी इस बिल का कैबिनेट में जाना बाकी है.  

 

कब से कब तक चलना है संसद का शीतकालीन सत्र 
मौजूदा शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलना है.  इस सत्र को शांतिपूर्वक चलाने के लिए सरकार की ओर से हमेशा की तरह ऑल पार्टी मीट का भी आयोजन किया गया था.  यही नहीं इस बार का सत्र कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इस साल देश जहां आजादी के 75 वर्ष मना रहा है वहीं भारत को जी 20 की अध्‍यक्षता भी मिली है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

9 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

9 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

13 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

13 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

8 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

9 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

13 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

9 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

12 hours ago