✕

होम / बिजनेस / Airtel सहित तीन बड़ी कंपनियां बिहार में करेंगी निवेश, सरकार से भी मिलेगी मदद

Airtel सहित तीन बड़ी कंपनियां बिहार में करेंगी निवेश, सरकार से भी मिलेगी मदद

बिहार की नई IT नीति 2024 के तहत Airtel, CtrlS और Holloware यहां निवेश करने की योजना बना रही हैं. इसके लिए कंपनियों की ओर से सरकार को प्रस्ताव भी भेजे गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago


बिहार में सरकार द्वारा लागू बिहार आईटी नीति 2024 (Bihar IT Policy 2024) के तहत भारती एयरटेल सहित तीन बड़ी कंपनियां निवेश करने की योजना बना रही हैं. इसके लिए टेलीकॉम कंपनी भारती एटरटेल, डेटा सेंटर कंपनी CtrlS और पर्सनल कंप्यूटर निर्माता Holloware ने अपने प्रस्ताव भी भेज दिए हैं. यह जानकारी बिहार के आईटी सचिव अभय कुमार ने बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के दौरान साझ की है. तो आइए जानते हैं इन कंपनियों की योजना क्या है, ये कहां और कितना निवेश करने वाली हैं?

Holloware करेगी IT हार्डवेयर निर्माण 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभय कुमार ने कहा है कि राज्य की IT नीति 2024 में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अन्य राज्यों की नीतियों से सबसे बेहतर है, जिसके चलते राज्य को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने बताया कि एयरटेल और सीटीआरएलएस बहुत उन्नत चरण में हैं. उन्होंने पहले ही चरण 1 की मंजूरी ले ली है। वे वित्तीय प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहे हैं और बहुत जल्द आप देखेंगे कि उनका वास्तविक निवेश हो रहा है. वहीं, चेन्नई स्थित Holloware भी राज्य में IT हार्डवेयर निर्माण के लिए निवेश कर रहा है. Holloware अपनी फैक्ट्री लगा रहा है, जहां लैपटॉप और PCs बनाए जाएंगे. उनका 30 करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव पहले ही मंजूर हो चुका है. आने वाले समय में वे 300 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले हैं. पिछले साल TCS, HCL और Tiger Analytics के निवेश प्रस्ताव पहले ही राज्य को मिल चुके हैं.

सरकार की तरफ से मिल रही इतनी छूट

अभय कुमार ने आगे बताया कि अगर आपने 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है, तो बिहार से आपको लगभग 70 करोड़ रुपये तक की राशि वापस मिल सकती है. किसी भी अन्य राज्य की IT नीति इस स्तर तक की प्रोत्साहन राशि नहीं देती है. बिहार IT नीति में किराये की फीस पर 50 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान है. यह छूट 5 साल तक दी जाएगी. हर साल प्रति महीने किराये की सीमा में 2.5 रुपये प्रति वर्ग फुट का इजाफा किया जाएगा. बिहार के IT विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि नीति की घोषणा के बाद पिछले 11 महीनों में राज्य को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं. इस निवेश से बिहार में बेहतर नौकरी के अवसर बनेंगे.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago