✕

होम / बिजनेस / Bharat Serums का अधिग्रहण करेगी Mankind Pharma, इतने करोड़ में डील हुई पक्की

Bharat Serums का अधिग्रहण करेगी Mankind Pharma, इतने करोड़ में डील हुई पक्की

बायोफार्मास्युटिकल्स में 5 दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, Bharat Serums and Vaccines के पास महिलाओं के स्वास्थ्य में एक विशिष्ट पोर्टफोलियो है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मैनकाइंड फार्मा और भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स को लेकर चल रही बातचीत आखिरकार फाइनल हो गई है. मैनकाइंड फार्मा एडवेंट इंटरनेशनल से भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का पूर्ण अधिग्रहण करेगी. इसके लिए 13, 630 करोड़ रुपये में डील फाइनल हुई है. कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि मैनकाइंड फार्मा 13,630 करोड़ रुपये में भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने लगभग 13,630 करोड़ रुपये में भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स (BSV) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के समझौते को अंतिम रूप दिया है.

मैनकाइंड फार्मा ने क्या कहा?

मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा कि यह रणनीतिक कदम मैनकाइंड फार्मा के लिए एक महत्वपूर्ण छलांग है, जो इसे भारतीय महिला स्वास्थ्य और फर्टिलिटी दवा बाजार में एक मार्केट लीडर के रूप में स्थापित करता है. साथ ही स्थापित जटिल आरएंडडी टेक प्लेटफार्म्स के साथ क्रिटिकल केयर में अन्य हाई एंट्री बैरियर प्रोडक्ट्स तक पहुंच प्रदान करता है. सौदे को लेकर मैनकाइंड फार्मा के लिए Moelis & Company ने एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवायजर और AZB & Partners ने लीगल काउंसिल के तौर पर काम किया. Advent और BSV के लिए Jefferies LLC और J.P. Morgan फाइनेंशिल एडवायजर रहे. वहीं लीगल काउंसिल Khaitan & Co रहे.

भारत सीरम्स ने क्या कहा?

BSV के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव नवंगुल ने कहा कि हमें उन कुछ भारतीय कंपनियों में से एक होने पर गर्व है, जिनके पास अपनी तरह के पहले स्वदेशी रूप से विकसित कई जटिल उपचार हैं, जिन्होंने मरीजों को बेहतर परिणाम दिए हैं. यह अधिग्रहण अत्याधुनिक उत्पादों को लाने और भारत और दुनिया भर में लाखों मरीजों तक हमारी पहुंच का विस्तार करने की हमारी प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है.

50 साल से ज्यादा पुरानी है भारत सीरम्स

बायोफार्मास्युटिकल्स में 5 दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, Bharat Serums and Vaccines के पास महिलाओं के स्वास्थ्य में एक विशिष्ट पोर्टफोलियो है, जो फर्टिलिटी से लेकर गर्भावस्था के बाद तक के पूरे लाइफसाइकिल को कवर करता है. मैनकाइंड फार्मा का मानना है कि संरचनात्मक अनुकूल परिस्थितियों के कारण महिला स्वास्थ्य और फर्टिलिटी क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत विकास संभावना के साथ-साथ बड़े अवसर हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

18 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

19 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

20 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

13 hours ago