✕

होम / बिजनेस / रूस के मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, इस आतंकवादी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

रूस के मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, इस आतंकवादी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

रूस की राजधानी मॉस्को में बड़े आतंकी हमले की खबर है. रूसी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बड़े कंसर्ट हॉल में कम से कम पांच बंदूकधारी घुस गए और भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रूस की राजधानी मॉस्को 22 मार्च की शाम को एक बड़े आतंकी हमले दहली. इस हमले में अब तक 60 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. हमले की जिम्मेदारी कथित रूप से इस्लामिक स्टेट ने ली है. कहा जा रहा है कि सम्मेलन कक्ष में 4 से 5 आंतकी घुसे थे. उनके हाथों में ऑटोमेटिक कलाश्निकोव राइफलें थीं. रूसी जांच एजेंसी ने राइफल और उससे चलाई गई गोलियों की तस्वीरे जारी की हैं. मास्को के मशहूर सम्मेलन कक्ष क्रोकस सिटी में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. जब 22 मार्च की शाम आतंकियों ने हमला किया था. हालांकि मौत का आकड़ा बढ़ भी सकता है.

सम्मेलन कक्ष में मौजूद थे 6200 लोग

जब हमला हुआ उस वक्त क्रोकस सिटी हॉल में सोवियत काल के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड 'पिकनिक' का परफॉर्मेंस चल रहा था. इस म्यूजिक सम्मेलन में 6200 लोग मौजूद थे. रूसी अधिकारियों ने कहा कि हम इस आतंकवादी हमले की जांच कर रहे हैं. और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार अपडेट किया जा रहा है. रूसी विदेश मंत्रालय ने इस आतंकवादी हमला बताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घृणित अपराध की निंदा करने की अपील की है. 

पीएम मोदी समेत अन्य ने की हमले की निंदा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा करते हुए कहा, हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, 'इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता... हम अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं. तस्वीरें बहुत भयानक हैं और उन्हें देखना कठिन है. हमारी संवेदनाएं इस भयानक गोलीबारी हमले के पीड़ितों के साथ हैं. 

हमले का व्यापार पर असर

रूस-यूक्रेन संघर्ष अभी भी जारी है. लंबे समय तक खिंचे इस युद्ध ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और विश्व व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ा है. अब इसके बाद मॉस्को पर हुआ यह हमला भी अब अपना असर डालेगा. सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. भारत, दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और अधिक ऊर्जा और क्रूड ऑयल समेत अन्य सामानों की डिमांड करती है. युद्ध के बाद भी भारत, रूस से सस्ता तेल खरीदना जारी रखे हुए है, लेकिन आशंका जताई जा रही है इस हमले के बाद से तेल के निर्यात में असर पड़ सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

15 hours ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

15 hours ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

17 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

17 hours ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago