✕

होम / बिजनेस / डिजिटल भुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव: RBI के BPSS की जगह लेगा नया ‘पेमेंट रेगुलेटरी बोर्ड’

डिजिटल भुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव: RBI के BPSS की जगह लेगा नया ‘पेमेंट रेगुलेटरी बोर्ड’

पेमेंट सिस्टम में यह बदलाव भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम को अधिक पारदर्शी और नियंत्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की भुगतान प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लाते हुए केंद्र सरकार ने ‘पेमेंट रेगुलेटरी बोर्ड विनियमन, 2025’ को पेश किया है. इसके तहत अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधीन काम करने वाले भुगतान एवं निपटान प्रणाली विनियमन एवं पर्यवेक्षण बोर्ड (BPSS) को हटाकर एक नया स्वतंत्र निकाय पेमेंट रेगुलेटरी बोर्ड (PRB) बनाया जाएगा.

आरबीआई गवर्नर होंगे PRB के चेयरमैन

नई व्यवस्था के तहत PRB का नेतृत्व भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर करेंगे. यह बोर्ड पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 की धारा 3 के अंतर्गत गठित किया जाएगा. बोर्ड में कुल छह सदस्य होंग, जिनमें से तीन केंद्र सरकार द्वारा नामित किए जाएंगे, जबकि शेष तीन में RBI के डिप्टी गवर्नर (जो भुगतान प्रणाली के प्रभारी होंगे), केंद्रीय बोर्ड द्वारा नामित एक RBI अधिकारी और गवर्नर स्वयं शामिल होंगे.

तकनीकी और कानूनी विशेषज्ञों को भी मिलेगा आमंत्रण

बोर्ड की बैठकों में सूचना प्रौद्योगिकी, कानून और भुगतान प्रणालियों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा सकेगा. इसके अलावा, आरबीआई के प्रधान कानूनी सलाहकार को बोर्ड की बैठकों में स्थायी आमंत्रित विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया जाएगा.

बढ़ेगा सरकारी प्रतिनिधित्व

BPSS, आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की एक समिति के रूप में कार्य कर रहा था. लेकिन PRB के गठन से सरकारी प्रतिनिधित्व और नियंत्रण में बढ़ोतरी देखी जाएगी. एक उद्योग अधिकारी के अनुसार, “नए बोर्ड में सरकार और RBI की बराबर भागीदारी होगी, लेकिन अंतिम निर्णय का अधिकार गवर्नर के पास रहेगा.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इससे सरकारी दखल बढ़ सकता है और अब यह देखना होगा कि सरकार किस तरह के सदस्य नामित करती है, सिविल सर्विस से या स्वतंत्र विशेषज्ञों में से.

सदस्यता की शर्तें

राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, PRB के लिए नामित किसी भी सदस्य की अधिकतम आयु 70 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती और वह व्यक्ति संसद या किसी राज्य विधानसभा का सदस्य नहीं होना चाहिए.

यह बदलाव देश के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को अधिक पारदर्शी, संगठित और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. हालांकि, इसका दीर्घकालिक प्रभाव उद्योग और आम जनता दोनों पर कैसा पड़ेगा, यह आने वाला समय बताएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago