✕

होम / बिजनेस / Skoda के इंडियन बिजनेस को खरीदने की तैयारी में Mahindra, इतने अरब डॉलर में होगी डील!

Skoda के इंडियन बिजनेस को खरीदने की तैयारी में Mahindra, इतने अरब डॉलर में होगी डील!

भारत के SUV Market में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. Mahindra & Mahindra अब जर्मनी की कार कंपनी Skoda के साथ एक बड़ी डील करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में एसयूवी सेगमेंट की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही कार कंपनी स्कोडा ऑटो के साथ एक बड़ी डील कर सकती है. स्कोडा ऑटो, जर्मनी की प्रमुख कार कंपनी फॉक्सवैगन के फुल कंट्रोल वाली एक सब्सिडियरी कंपनी है. दोनों कंपनियों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है, अब खबर है कि ये डील बातचीत के एडवांस स्टेज में है. जी हां, महिंद्रा और स्कोडा ऑटो के बीच अब आपस में 50-50 प्रतिशत भागीदारी वाला एक जॉइंट वेंचर बनाने को लेकर बातचीत चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कंपनियां अब आपस में गाड़ियों को बनाने की लागत, टेक्नोलॉजी और व्हीकल प्लेटफॉर्म शेयर करेंगी. 

डील से क्या होगा फायदा?

यह डील महिंद्रा और स्कोडा दोनों के लिए अहम साबित हो सकती है. यह डील दोनों कंपनियों के मौजूदा उत्पादन क्षमताओं को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेगी. महिंद्रा और स्कोडा दोनों के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पुणे के चाकन में हैं. महिंद्रा की सालाना उत्पादन क्षमता 8.4 लाख कारों की है, जबकि स्कोडा ऑटो सालाना 1.8 लाख कारों का उत्पादन कर सकती है. इस अधिग्रहण से दोनों कंपनियां अपने प्लांट का अधिकतम इस्तेमाल कर पाएंगी. 

इसके अलावा इस अधिग्रहण से महिंद्रा को स्कोडा ऑटो के हैचबैक और सेडान मॉडल्स तक पहुंच मिल जाएगी, जिस सेगमेंट महिंद्रा को अबतक सफलता नहीं मिली थी. खासतौर पर, इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन में यह सौदा अहम हो सकता है, क्योंकि दोनों कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म के लिए पहले से ही एक समझौता है.

स्कोडा और महिंद्रा का मार्केट शेयर

स्कोडा ऑटो कई साल से भारत के कंपटीटिव कार मार्केट में पैठ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है. वित्त वर्ष 24 में स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन ने कम बिक्री और ज्यादा लागत के चलते अपने नेट प्रॉफिट में 69 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की है. कंपनी को कुल 96 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) भारत की एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है, जो कई सेगमेंट्स में काम करती है. मार्केट शेयर अलग-अलग सेगमेंट्स में अलग-अलग होता है. ट्रैक्टर सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा का सबसे बड़ा मार्केट शेयर है. यह भारत में लगभग 40% से ज्यादा मार्केट शेयर रखती है वहीं पैसेंजर और कमर्शियल वाहन सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर करीब 19-20% है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों में भी यह कंपनी तेजी से बढ़ रही है, विशेषकर अपनी इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर और 4-व्हीलर वाहनों के साथ.

स्कोडा का कार मार्केट

भारत में स्कोडा की कुछ कारें काफी लोकप्रिय हुई हैं, खासकर मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में जैसे स्कोडा कुशाक (Kushaq), स्कोडा स्लाविया (Slavia) स्कोडा ऑक्टाविया (Octavia आदि. वहीं अगर भविष्य में लॉन्च होने वाली कारों की बात करें तो स्कोडा एनलाक iV (Enyaq iV), स्कोडा फैबिया (Fabia) का नया वर्जन, स्कोडा सुपरब (Superb) का फेसलिफ्ट आदि है. स्कोडा भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक और प्रीमियम कारों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे भविष्य में इनकी और भी कारें हिट हो सकती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago