होम / बिजनेस / महिंद्रा एंड महिंद्रा को मिला इस विभाग का नोटिस, इतने करोड़ लगी पैनल्‍टी

महिंद्रा एंड महिंद्रा को मिला इस विभाग का नोटिस, इतने करोड़ लगी पैनल्‍टी

कंपनी को ये नोटिस उसके टू व्‍हीलर कारोबार के संबंध में इनपुट टैक्‍स क्रेडिट को प्री कोविड टैक्‍स रिजीम से पोस्‍ट कोविड टैक्‍स रिजिम में ले जाने को लेकर मिला है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटोमोबाइल सेक्‍टर की नामी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पर जीएसटी विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए पेनल्‍टी लगाई है. जीएसटी विभाग मध्‍य प्रदेश की ओर से कंपनी पर 4.12 करोड़ रुपये की पेनल्‍टी को लेकर नोटिस भेजा गया है. कंपनी की ओर से इसकी जानकारी एक्‍सचेंज को भी दी गई है. 

आखिर क्‍या है पूरा मामला? 
कंपनी की ओर से एक्‍सचेंज को जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार दरअसल कंपनी को मध्‍य प्रदेश के डिप्‍टी कमिश्‍नर स्‍टेट टैक्‍स ऑडिट विंग इंदौर की ओर से 4.12 करोड़ रुपये के बकाए को लेकर नोटिस मिला है. दरअसल कंपनी को ये नोटिस इसलिए मिला है क्‍योंकि उसने अपने टू व्‍हीलर बिजनेस के इनपुट टैक्‍स क्रेडिट और एजुकेशन सेस को अपने प्री कोविड रिजीम से पोस्‍ट कोविड रीजिम में लेकर गई. इसे लेकर उसे 41150120 करोड़ रुपये के भुगतान का आदेश दिया गया है. इस कारोबार को कंपनी अपनी मूल कंपनी के साथ मर्ज कर चुकी है. 

ये भी है इसकी एक वजह? 
इसकी एक वजह ये भी है कि MTWL के द्वारा जिस इनपुट टैक्‍स क्रेडिट का दावा किया गया है उसे विक्रेताओं ने अपने जीएसटी रिटर्न में शामिल नहीं किया है. इसके कारण वो ऑटो पॉप्‍युलेटेड जीएसटीआर-2 ए में नहीं दिखाई दे रहा है. इसके पीछे सिर्फ यही कारण नहीं दिया गया है बल्कि शिक्षा उपकर क्रेडिट शेष को प्री जीएसटी शासन से जीएसटी तक ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है. 

कंपनी ने इस पर क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ओर से कहा वो जीएसटी विभाग के इस नोटिस पर एक अपील दायर करेगी और उसे उम्‍मीद है कि इस आदेश से उसकी फाइनेंशियल हेल्‍थ पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनी ने ये भी कहा है कि उसे केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क को लेकर भी अहमदाबाद कार्यालय से टू व्‍हीलर व्‍यवसाय के संबंध में 5604246 लाख रुपये के जुर्माने की जानकारी मिली है. 

ये भी पढें: Air India के 4 कर्मचारियों की इस शर्मनाक अपराध के आरोप में हुई गिरफ्तारी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.