✕

होम / बिजनेस / SML Isuzu मेंं 50 प्रतिशत के ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने जा रही महिंद्रा, शेयर में दिखी तेजी

SML Isuzu मेंं 50 प्रतिशत के ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने जा रही महिंद्रा, शेयर में दिखी तेजी

यह अधिग्रहण M&M के लिए वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को तेज करने और बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कमर्शियल व्हीकल सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने SML Isuzu में लगभग 59% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है, जिसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपये होगी. इस खबर के बाद बाजार में हलचल मच गई और कंपनी के शेयरों में भी जोरदार उछाल देखा गया. सोमवार को बाजार खुलते ही BSE पर कंपनी के शेयर लगभग 3% चढ़कर 2,940.25 रुपये तक पहुंच गए.  

किससे खरीदेगी हिस्सेदारी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा एसएमएल इसुजु में 58.96% हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमत हुई है. यह डील 555 करोड़ रुपये में पूरी होगी, जिसके बाद एसएमएल इसुजु में महिंद्रा की हिस्सेदारी 43.96% हो जाएगी.  महिंद्रा एंड महिंद्रा, SML Isuzu के प्रमोटर समूह की जापानी कंपनी सुमितोमो कॉर्पोरेशन (Sumitomo Corporation) से 63.62 लाख शेयर खरीदने जा रही है. ये सौदा प्रति शेयर 650 रुपये की दर से होगा, जिसके तहत कंपनी 413.55 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी.

बड़े ट्रक सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने की योजना

महिंद्रा इस अधिग्रहण के जरिए 3.5 टन से अधिक भार उठाने वाले कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपनी भागीदारी बढ़ाना चाहती है. वर्तमान में इस सेगमेंट में M&M की बाजार हिस्सेदारी केवल 3% है, जबकि हल्के वाणिज्यिक वाहनों (LCV) में कंपनी की पकड़ मजबूत है, जहाँ उसकी हिस्सेदारी 52% है. कंपनी का लक्ष्य है कि इस डील के बाद भारी वाहन बाजार में उसकी हिस्सेदारी दोगुनी होकर 6% हो जाए और FY31 तक यह 10-12% तथा FY36 तक 20% से अधिक हो सके. महिंद्रा ग्रुप के CEO और MD डॉ. अनीश शाह ने इस डील को रणनीतिक रूप से बेहद अहम बताया. उन्होंने कहा “SML Isuzu का अधिग्रहण महिंद्रा ग्रुप की उभरते व्यवसायों में 5 गुना वृद्धि की रणनीति में एक बड़ा मील का पत्थर है. यह पूंजी आवंटन की हमारी नीति के अनुरूप है, जिसमें हम उन क्षेत्रों में निवेश करते हैं, जिनमें जीतने की स्पष्ट संभावनाएं हैं.”

SML Isuzu के शेयरों में भारी गिरावट

सोमवार को महिंद्रा के शेयर 2.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,930.00 की कीमत पर बंद हुए. जहां एक ओर महिंद्र के शेयरों में उछाल आया, वहीं SML Isuzu के शेयरों में 10% की गिरावट देखी गई. यह 1,701.95 रुपये पर खुले और गिरकर 1,590.05 रुपये तक पहुंच गए, जो कि दिन का लोअर सर्किट स्तर था.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

8 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

56 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें