✕

होम / बिजनेस / सरकार की PLI स्कीम से महिंद्रा और टाटा का हुआ फायदा, प्रोत्साहन के रूप में कमाए 246 करोड़ रुपये

सरकार की PLI स्कीम से महिंद्रा और टाटा का हुआ फायदा, प्रोत्साहन के रूप में कमाए 246 करोड़ रुपये

ऑटो सेक्टर के लिए PLI स्कीम की शुरुआत ग्लोबल मार्केट में भारतीय वाहनों की डिमांड बढ़ाने और विश्वस्तीय वाहनों की सप्लाई के उद्देश्य से शुरू की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नए साल पर महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) को सरकार से एक तोहफा मिला है. दरअसल, भारत सरकार ने ऑटो सेक्टर में हाईटेक टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट और प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) स्कीम के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) को 246 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी है. बता दें, सरकार ने ऑटो सेक्टर के लिए PLI स्कीम की शुरुआत ग्लोबल मार्केट में भारतीय वाहनों की डिमांड बढ़ाने और भारतीय लोगों को विश्वस्तीय वाहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की. 

महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा को इतना हुआ फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा मोटर्स को पीएलआई स्कीम में 142.13 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन मिला, जो टियागो ईवी, स्टारबस ईवी और ऐस ईवी जैसे मॉडलों की बिक्री के आधार पर दिया गया. इन मॉडलों ने कुल 1,380.24 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की. महिंद्रा एंड महिंद्रा को 104.08 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया गया. यह उनके इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर मॉडल्स (ट्रेओ, ट्रेओ जोर और जोर ग्रैंड) की बिक्री पर आधारित है, जो 800.59 करोड़ रुपये की कुल बिक्री का हिस्सा रहे हैं.

2027-28 तक मिलेगा PLI स्कीम का लाभ
पीएलआई स्कीम 2023-24 से 2027-28 तक है, और भुगतान 2024-25 से 2028-29 के बीच होगा. यह योजना इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइड्रोजन ईंधन सेल और अन्य उन्नत प्रौद्योगिकियों से जुड़े वाहनों को 8 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक प्रोत्साहन प्रदान करती है. इसके लिए कम से कम 50 प्रतिशत वाहन भारत में बेचे जाने होने चाहिए. भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने दोनों कंपनियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हाईटेक ऑटो टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने में इन दोनों कंपनी का बहुत बड़ा योगदान है, उन्होंने अन्य कंपनियों को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया. बता दें, पीएलआई स्कीम में घरेलू बिक्री के साथ-साथ निर्यात को भी शामिल किया गया है. अब तक इस योजना से ऑटो सेक्टर में 20,715 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट और 10,472 करोड़ की बढ़ी हुई सेल का फायदा हुआ है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago