होम / बिजनेस / Mahindra & Mahindra पर लगा 56 लाख रुपए का जुर्माना, अब आगे क्या?

Mahindra & Mahindra पर लगा 56 लाख रुपए का जुर्माना, अब आगे क्या?

कंपनी को CGST एवं केंद्रीय एक्साइज की चौथे डिविजन के असिस्टेंट कमिश्नर के कार्यालय के द्वारा यह आदेश प्रदान करवाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जानी मानी भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी महिंद्रा एवं महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हाल ही में कंपनी पर 56 लाख रुपयों की टैक्स पेनल्टी लगाई है और यह पेनल्टी, GST से पहले मौजूद व्यवस्था में सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर क्रेडिट का इस्तेमाल GST वाली व्यवस्था में करने के संबंध में लगाया गया है. 

क्या है पूरा मामला?
आगे बढ़ने से पहले आपको यह भी बता दें कि यह टैक्स पेनल्टी महिंद्रा एवं महिंद्रा की दोपहिया निर्माता इकाई पर लगाई गई है. कंपनी को CGST एवं केंद्रीय एक्साइज की चौथे डिविजन के असिस्टेंट कमिश्नर के कार्यालय के द्वारा यह आदेश प्रदान करवाया गया है और उनका कार्यालय दक्षिणी अहमदाबाद में मौजूद है. यह ऑर्डर महिंद्रा टू व्हीलर्स लिमिटेड (MTWL) को जारी किया गया है. महिंद्रा एवं महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान जानकारी साझा करते हुए बताया है कि MTWL का डिमर्जर करके इसे M&M के साथ जोड़ दिया गया था और फिलहाल यह कंपनी M&M का ही हिस्सा है. 

कंपनी करेगी अपील
एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कंपनी ने यह भी बताया है कि असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि GST से पहले वाली व्यवस्था में उपलब्ध इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर यानी ISD क्रेडिट के बैलेंस की क्लोजिंग को GST वाली व्यवस्था में गैर-कानूनी ढंग से आगे लेकर आये थे. कंपनी ने अपनी जांच के आधार पर कहा कि इस आदेश के खिलाफ कंपनी अपील करेगी और कंपनी का मानना है कि उसे अदालत से राहत मिल सकती है. साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति पर इस फैसले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

शेयर मार्केट में M&M
ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी महिंद्रा & महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Limited) के शेयर की बात करें तो आज मार्केट में कंपनी के शेयरों ने 2.79% की वृद्धि के साथ 1735 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर क्लोजिंग की है. 2023 की शुरुआत से लेकर अभी तक कंपनी के शेयरों में 37.39% की वृद्धि हो चुकी है.
 
यह भी पढ़ें: BW People Conclave और 40 Under 40 अवॉर्ड्स से HR क्षेत्र के पेशेवरों को मिला सम्मान!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

6 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

6 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.