✕

होम / बिजनेस / Reliance Industries ने कौड़ियों के भाव खरीदा महाराष्ट्र में सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल लैंड!

Reliance Industries ने कौड़ियों के भाव खरीदा महाराष्ट्र में सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल लैंड!

रिलायंस ने NMIIA के 74% शेयर 28.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे हैं, कुल सौदे की कीमत 2,200 करोड़ रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने महाराष्ट्र का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल लैंड पार्सल खरीदा है. यह जमीन 5,286 एकड़ में फैली है, इसकी कीमत सिर्फ 2,200 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह सौदा दिसंबर 2024 में हुआ. इस जमीन का मालिकाना हक पहले नवी मुंबई IIA प्राइवेट लिमिटेड (NMIIA) के पास था जिसे पहले नवी मुंबई SEZ के नाम से जानते थे. रिलायंस ने NMIIA में 74% हिस्सेदारी खरीदी है. इस सौदे में अनंद जैन की कंपनी जय कॉर्प लिमिटेड भी शामिल है.

जय कॉर्प की सहायक कंपनी अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (UIHPL) के पास NMIIA की मालिक कंपनी द्रोणगिरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (DIPL) में 32% हिस्सेदारी है.  मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे के बाद UIHPL अपनी पूंजी कम करने की योजना बना रही है. इस जमीन की असली कीमत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कारण है कि इसके आसपास मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक और नवी मुंबई एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं, इससे इसकी कीमत काफी ज्‍यादा होनी चाहिए.

रिलायंस ने NMIIA में 74% ह‍िस्‍सेदारी खरीदारी

रिलायंस ने NMIIA के 74% शेयर 28.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे हैं, कुल सौदे की कीमत 1,628.03 करोड़ रुपये है. इस हिसाब से पूरी कंपनी की कीमत 2,200 करोड़ रुपये आंकी गई है. RIL ने शेयर बाजार को बताया है कि यह सौदा किसी भी तरह से संबंधित पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है. कंपनी के प्रमोटरों, प्रमोटर समूह या समूह की कंपनियों का इस सौदे में कोई हित नहीं है.

हालांकि, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स के मुताबिक, UIHPL में 33% हिस्सेदारी मुकेश अंबानी की रिलायंस समूह की कंपनियों के पास है, 32% जय कॉर्प समूह के पास और 35% SKIL इंफ्रास्ट्रक्चर के पास है. SKIL इंफ्रास्ट्रक्चर अभी NCLT की कार्यवाही के अधीन है. UIHPL के पास DIPL में 99% हिस्सेदारी है, जिसके पास NMIIA में 74% हिस्सेदारी है. बाकी की हिस्सेदारी सरकारी एजेंसी CIDCO के पास है. इस तरह, रिलायंस और जय कॉर्प अप्रत्यक्ष रूप से NMIIA में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं.

SKIL इंफ्रास्ट्रक्चर की वेबसाइट के अनुसार, नवी मुंबई IIA ने 2,140 हेक्टेयर (लगभग 5286 एकड़) के लिए फाइनेंशियल क्लोजर हासिल कर लिया है. वर्तमान में साइट का विकास कर रहा है. इसमें कहा गया है कि कंपनी नवी मुंबई IIA लिमिटेड के लिए प्रमुख कंसोर्टियम मेंबर है. इसकी बाकी इक्विटी रिलायंस ग्रुप इन्वेस्टमेंट एंड होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के पास है.

UIHPL अपनी पूंजी में 99.76% की कमी करने की योजना बना रही है, इसके लिए शेयरधारकों को 3,746.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. इसमें से 1,597 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं. बाकी की रकम 1,492.50 करोड़ रुपये ब्याज सहित और 682 करोड़ रुपये के वैकल्पिक रूप से पूरी तरह से कन्‍वर्टिबल डिबेंचर के रूप में दिए जाएंगे. इस तरह, UIHPL को कुल 3,772 करोड़ रुपये मिलेंगे.

प्लॉटों की मांग बढ़ने की उम्मीद

केयर रेटिंग्स के अनुसार, NMSEZ को दिसंबर 2022 तक लगभग 3,100 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी और शेयर आवेदन राशि और 6,038 करोड़ रुपये की जमा राशि मिली थी. अब इन जमाओं की स्थिति क्या है, यह स्पष्ट नहीं है. 2023-24 की बैलेंस शीट के अनुसार, रिलायंस ने अपनी सहायक कंपनी रिलायंस 4IR रियल्टी डेवलपमेंट लिमिटेड को लगभग 6,162 करोड़ रुपये दिए हैं, जिसने बदले में दिए गए कर्जों के एक हिस्से का इस्तेमाल किया और द्रोणगिरी, कलम्बोली और उल्वे क्षेत्रों में विकास में शामिल कई एसपीवी के जीरो कूपन अनसिक्योर्ड ऑप्‍शनली फुली कन्‍वर्टिबल डिबेंचर में पर्याप्त रूप से निवेश किया है. 

केयर रेटिंग्स का मानना है कि इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस क्षेत्र में प्लॉटों की मांग बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा, परियोजना में कोई बड़ा पूंजीगत व्यय नहीं बचा है. पिछले कुछ वर्षों में भूमि के मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. लेकिन, यह आर्थिक मूल्य अधिग्रहण लागत में प्रतिबिंबित नहीं होता है. इस जमीन की असली कीमत क्या है, यह अभी भी एक बड़ा सवाल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago