होम / बिजनेस / इस शहर को कहा जाता है Condom Hub, 10 में से 6 कंपनियों ने लगाए प्लांट

इस शहर को कहा जाता है Condom Hub, 10 में से 6 कंपनियों ने लगाए प्लांट

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में कंडोम बनाने वाली छह कंपनियों के प्लांट हैं, जिनका सालाना टर्नओवर 200 से 300 करोड़ रुपए का है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कंडोम (Condoms) बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा का IPO बीते दिनों आया था. इस आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया. सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन Mankind Pharma IPO 15.32 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी में निवेश को लेकर लोग कितने आतुर थे. देश में Condoms का काफी बड़ा बाजार है और इसमें अभी भी ग्रोथ की काफी संभावना मौजूद है. अब जब बात कंडोम की निकली है, तो यह भी जान लेते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा कंडोम किस शहर में बनाए जाते हैं. 

6 कंपनियां यहां मौजूद
महाराष्ट्र के औरंगाबाद की पहचान Auto Hub के साथ-साथ अब Condom Hub के तौर पर भी हो गई है. देश की 10 में से 6 कंडोम निर्माता कंपनी औरंगाबाद में हैं. इन कंपनियों से केवल भारत में ही कंडोम की सप्लाई नहीं होती, बल्कि दुनिया के 36 देशों को Condom औरंगाबाद से जाते हैं. इसमें यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका के अलावा कुछ एशियाई देश भी शामिल हैं. औरंगाबाद में जिन 8 कंपनियों के प्लांट हैं, उनकी 10 करोड़ कंडोम प्रति महीने तैयार करने की क्षमता है. 

20 हजार लोगों को जॉब
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि औरंगाबाद में स्थित Condom कंपनियों का सालाना टर्नओवर 200 से 300 करोड़ रुपए का है. वहीं, इस इंडस्ट्री के चलते रही के लगभग 20 हजार लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है. Kamasutra से लेकर Night Riders तक कई फेमस Condom Brand यहीं तैयार किए जाते हैं. इसके अलावा, औरंगाबाद की फैक्ट्रियों में 40 से 50 फ्लेवर के कंडोम भी बनाए जाते हैं. बता दें कि फ्लेवर कंडोम की डिमांड पिछले कुछ वक्त में काफी बढ़ गई है. यही वजह है कि कंपनियां नए-नए फ्लेवर वाले Condom पेश कर रही हैं.

देश दूसरा सबसे बड़ा ब्रैंड
Kamasutra कंडोम देश का दूसरा सबसे बड़ा कंडोम ब्रैंड है. कुछ दिन पहले तक इसका मालिकाना हक रेमंड ग्रुप के पास था, लेकिन अब यह गोदरेज समूह का हो गया है. दरअसल, रेमंड ने अपने FMCG कारोबार को बेचने के लिए गोदरेज ग्रुप के साथ डील की है, इसके तहत पार्क एवेन्यू, कामसूत्र और KS गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) के पोर्टफोलियो में आ गए हैं. Kamasutra कंडोम का उत्पादन भी औरंगाबाद में होता है. बता दें कि कामसूत्र 1991 में बाजार में लॉन्च हुआ था. पिछले साल रेमंड ने 320 मिलियन Kamasutra कंडोम का उत्पादन किया था.  

ग्लोबल मार्केट इतना बड़ा
औरंगाबाद में कंडोम बनाने के लिए आवश्यक रबर केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों से लाया जाता है. Condom के ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो यह काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसके साल 2032 तक 17.2 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है. जबकि साल 2022 में Global Condom Market 7.1 अरब डॉलर का था. मेल के साथ-साथ Female Condom की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के चलते Condom की बिक्री में तेजी आई है 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

18 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

19 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

21 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

23 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

2 minutes ago

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

2 hours ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए सचिव बने डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला

डॉ. तुम्माला फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनेस्को के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख हैं.

3 hours ago

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

3 hours ago