✕

होम / बिजनेस / दावोस में महाराष्ट्र ने किए 5 लाख करोड़ के निवेश समझौते, हजारों युवाओं की नौकरी पक्की

दावोस में महाराष्ट्र ने किए 5 लाख करोड़ के निवेश समझौते, हजारों युवाओं की नौकरी पक्की

महाराष्ट्र सरकार ने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में 7 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (AMU) पर हस्ताक्षर करने का लक्ष्य रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के पहले दिन महाराष्ट्र ने ₹4.99 लाख करोड़ के निवेश समझौते साइन किए, जिनसे रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टील, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य क्षेत्रों में 92,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी. सबसे बड़ा समझौता JSW ग्रुप के साथ हुआ, जिसने स्टील, नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) में ₹3 लाख करोड़ निवेश करने का वादा किया. 

युवाओं को मिलेगा रोजगार

नागपुर और गढ़चिरौली केंद्रित इस प्रोजेक्ट से 10,000 नौकरियां मिलेंगी. मुख्यमंत्री फडणवीस ने JSW के चेयरमैन सज्जन जिंदल का आभार व्यक्त किया और इस साझेदारी को महाराष्ट्र के विकास के लिए अहम बताया. गढ़चिरौली जैसे पिछड़े जिले के लिए यह पहली बार है कि कल्याणी ग्रुप ने ₹5,200 करोड़ निवेश कर रक्षा, स्टील और EV प्रोजेक्ट्स के लिए 4,000 नौकरियां देने का वादा किया है. यह निवेश राज्य में समावेशी विकास पर जोर देता है.

कई अन्य समझौते भी हुए 

अन्य प्रमुख निवेशों में रत्नागिरी में रक्षा क्षेत्र के लिए रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा ₹16,500 करोड़, और स्टील व मेटल्स के लिए बालासोर अलॉयज द्वारा ₹17,000 करोड़ और वीराज प्रोफाइल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ₹12,000 करोड़ का निवेश शामिल है.  फूड और बेवरेज सेक्टर में भी बड़े निवेश हुए. AB InBev ने छत्रपति संभाजीनगर में ₹750 करोड़ और बिसलेरी इंटरनेशनल ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में ₹250 करोड़ निवेश करने का वादा किया, जिससे सैकड़ों नौकरियां मिलेंगी.

नवीकरणीय ऊर्जा में, वारी एनर्जी ने नागपुर में सोलर डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग के लिए ₹30,000 करोड़ और 7,500 नौकरियां देने का वादा किया. ब्लैकस्टोन ने IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए MMR में ₹25,000 करोड़ निवेश और 1,000 नौकरियां देने की घोषणा की. 

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की निवेशक-हितैषी नीतियों को इस सफलता का श्रेय दिया. उन्होंने कहा, "हम प्रक्रिया को तेज, आसान और निवेशक-हितैषी बना रहे हैं. मैन्युफैक्चरिंग, IT और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विविध क्षेत्रों में हुए समझौते महाराष्ट्र की व्यापक अपील को दर्शाते हैं."  

राज्य की नवाचार योजनाओं के तहत, FUEL (Friends Union for Energizing Lives) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग और बिजनेस एनालिटिक्स में 5,000 युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए समझौता किया. FUEL ने पुणे में FUEL स्किलटेक यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

11 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

11 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

11 hours ago