✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र के बजट में मध्य प्रदेश की झलक, शिंदे ने चला शिवराज वाला दांव!

महाराष्ट्र के बजट में मध्य प्रदेश की झलक, शिंदे ने चला शिवराज वाला दांव!

शिवराज सिंह चौहान की रणनीति अपनाते हुए महाराष्ट्र ने अपने बजट में कई घोषणाएं की हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले एक मास्टर स्ट्रोक चला था, जिसके बूते भाजपा ने चुनाव में वोटों की जमकर फसल काटी. हालांकि, ये बात अलग है कि पार्टी की बड़ी जीत के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठाया गया. शिवराज अब केंद्रीय राजनीति में एंट्री कर चुके हैं और प्रदेश की कमान मोहन यादव के हाथों में है. शिवराज ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी. इस योजना ने बड़ी संख्या में महिलाओं के वोट भाजपा की तरफ खींचे. अब शिवराज के इस मास्टर स्ट्रोक के सहारे भाजपा ने महाराष्ट्र में खुद को मजबूत करने का दांव चला है.

इन तीनों का ख्याल 
लोकसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. पार्टी को चिंता है कि यदि मतदाता विधानसभा चुनाव में भी उससे ऐसे ही नाराज रहे, तो सारा खेल बिगड़ जाएगा. अभी महाराष्ट्र में महायुति की सरकार है, जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं. भाजपा और उसकी सरकार का पूरा फोकस अब जनता को लुभाने पर केन्द्रित है और राज्य के बजट में इसकी झलक भी दिखने को मिली है. प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सफल रणनीति को अपनाते हुए महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों को साधने का प्रयास किया है. वित्त मंत्री अजीत पवार ने अपने बजट में तीनों का खास ख्याल रखा है.

हर महीने 1500 
महाराष्ट्र सरकार ने मध्य प्रदेश की 'लाडली बहना' से प्रेरित योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को सरकार हर महीने 1500 रुपए देगी. सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 46000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में मार्च 2023 में बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाडली बहना’ योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500  रुपए महीना दिए जा रहे हैं और इसे बढ़ाकर 3 हजार का ऐलान शिवराज ने किया था. 

क्या खिलेगा कमल?
महाराष्ट्र के बजट में किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है. सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पंपों का बिजली बिल माफ किया जाएगा. साथ ही सरकार ने ऐसे प्याज किसानों की मदद के लिए विशेष उपायों की भी घोषणा की है, जो निर्यात प्रतिबंध से विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं. इसी तरह, कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए बजट में 108 रुकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देने का भी ऐलान हुआ है. इसके अलावा, बजट में महिला छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा का वादा किया गया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या शिवराज सिंह का फ़ॉर्मूला अपनाकर महाराष्ट्र में भाजपा फिर से कमल खिला सकती है?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

2 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

5 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

2 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.