होम / बिजनेस / प्लेन क्रैश हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

प्लेन क्रैश हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार की अचानक मृत्यु से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा खालीपन बन गया है. उनके नेतृत्व और सक्रिय राजनीतिक योगदान को कई लोग याद रखेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार की बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वे जिला पंचायत चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया और इसके बाद फ्यूल टैंक में जोरदार ब्लास्ट के कारण विमान धूं-धूं कर जल गया. इस दुर्घटना में पवार समेत विमान में सवार सभी छह लोगों की जान चली गई.

चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे अजित पंवार

पुलिस और अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह लगभग 9 बजे हुआ. पवार का प्राइवेट एयरक्राफ्ट मुंबई से उड़ान भरकर बारामती के लिए जा रहा था. लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसके बाद आग लग गई. घटना स्थल से मिली तस्वीरों में विमान के मलबे के साथ भारी जलन के निशान दिखाई दिए. डीजीसीए की ओर से पुष्टि की गई कि इस दुर्घटना में कुल 6 लोग मारे गए हैं. इनमें अजित पवार के साथ पायलट और अन्य सहकर्मी शामिल थे.

अजित पवार जिला पंचायत चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. उन्हें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले रैलियों और प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था.

राज्य में शोक की लहर

अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने संवेदना व्यक्त की है. 66 वर्षीय पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे.

प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन कर हादसे की जानकारी ली और संवेदना जताई.

अजित पवार की राजनीतिक यात्रा

अहमदनगर में 22 जुलाई, 1959 को जन्मे अजित पवार का राजनीतिक करियर सहकारी क्षेत्र से शुरू हुआ था. उन्होंने दूध संघों, सहकारी समितियों, चीनी कारखानों और बैंकों जैसे संस्थानों से नेतृत्व की शुरुआत की. 1991 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और बाद में सांसद, विधायक, राज्य मंत्री और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जैसे पदों पर रहे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

13 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

23 minutes ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

55 minutes ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

55 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

13 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

23 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.