होम / बिजनेस / CNG और PNG पर बड़ी राहत, इतने घटे दाम; इन शहरों को मिला फायदा

CNG और PNG पर बड़ी राहत, इतने घटे दाम; इन शहरों को मिला फायदा

सरकार ने हाल ही में घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने का ऐलान किया था. इसके बाद से माना जा रहा था कि CNG-PNG की चढ़ती कीमतें कुछ नीचे आ सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के बढ़ते बोझ के बीच मुंबई में रहने वालों को कुछ राहत मिली है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (PNG) और वाहन ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली CNG की कीमतों में कमी कर दी है. बता दें कि कुछ वक्त पहले कंपनी ने लागत बढ़ने का हवाला देकर कीमतों में वृद्धि की थी.

सरकार ने बढ़ाई आपूर्ति
CNG और PNG के दामों में यह कमी सरकार के प्रयासों के चलते संभव हुई है. सरकार ने हाल ही में घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने का ऐलान किया था. इसके बाद से माना जा रहा था कि CNG और PNG की चढ़ती कीमतें कुछ नीचे आ सकती हैं. कंपनी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएनजी के दाम चार रुपए प्रति घनमीटर घटाकर 48.50 रुपए कर दिए गए हैं. वहीं सीएनजी के दाम छह रुपए किलोग्राम घटाकर 80 रुपए प्रति किलोग्राम किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के साथ-साथ पुणे में भी सीएनजी की कीमतों में कटौती हुई है. शहर में सीएनजी की कीमत 4 रुपए की कमी की गई है. इस कटौती के बाद अब पुणे में 1 किलो CNG की कीमत 87 रुपए हो गई है.

अब इतनी होगी बचत
MGL ने कहा है कि कीमतों में कमी के बाद मुंबई के वाहन मालिक अन्य ईंधन की तुलना में CNG की लागत में 48% की बचत कर पाएंगे. वहीं PNG पर उपभोक्ताओं को 18 प्रतिशत की बचत होगी. गौरतलब है कि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया था कि गैस वितरकों को घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस का आवंटन बढ़ाने के लिए पहले के आदेश में संशोधन किया गया है. इसके तहत, दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड (MGL) जैसी शहरों में गैस वितरण करने वाली कंपनियों के लिए आवंटन 1.75 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 2.078 करोड़ घन मीटर कर दिया गया है.

94% मांग होगी पूरी
एक अनुमान के अनुसार, आवंटन बढ़ने से देश में पाइप के जरिए होने वाली रसोई गैस और वाहनों में इस्तेमाल CNG आपूर्ति की 94% मांग पूरी हो सकेगी. जबकि अब तक करीब 83 फीसदी मांग पूरी हो रही है और शेष आवंटन GAIL द्वारा एलएनजी के आयात से पूरा किया जाता है. दरअसल, गैस वितरक कंपनियों ने उच्च कीमत पर आयातित एलएनजी की व्यवस्था को लेकर शिकायत की थी. उनका कहना था कि इससे CNG और PNG के दाम बार-बार बढ़ रहे हैं. इसी के मद्देनजर सरकार ने उनका आवंटन बढ़ाया. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 minute ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

23 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

34 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

43 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

3 hours ago

बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 minute ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

43 minutes ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

13 minutes ago