होम / बिजनेस / इस तारीख से लगने जा रहा है देश के Start Up हुनर का महाकुंभ, 3 दिन दिखेगा जलवा

इस तारीख से लगने जा रहा है देश के Start up हुनर का महाकुंभ, 3 दिन दिखेगा जलवा

इस स्‍टार्टअप महाकुंभ में भाग लेने वालों को जहां बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग का मौका मिलेगा वहीं अनुभवी इंडस्‍ट्री के जानकारों से मास्‍टर क्‍लासेस लेने का मौका भी मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्‍टार्टअप के मामले में भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहां ये इंडस्‍ट्री तेजी से ग्रो कर रही है. इस क्षेत्र में और प्रतिभाओं को उभारने के लिए सरकार लगातार प्रयास करती रहती है. इसी प्रयास के तहत लगाया जाने वाला स्‍टार्टअप महाकुंभ हर साल की तरह एक बार फिर देश की राजधानी दिल्‍ली में लगने जा रहा है. इस बार ये महाकुंभ 18 मार्च से 20 मार्च के बीच लगने जा रहा है. प्रगति मैदान के भारत मंडपम में लगने वाले इस स्‍टार्टअप फेयर में 1000 से ज्‍यादा प्रतिभाग भाग लेने जा रहे हैं. इसमें लोगों को देश के उस हुनर से मिलने का मौका मिलेगा जो अभावों में रहकर नई तकनीक और नए उपायों पर काम कर रहे हैं. 

क्‍या बोले केन्‍द्रीय मंत्री पियूष गोयल? 
कॉमर्स मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि ये महाकुंभ स्‍टार्टअप इनोवेशन और इंडस्‍ट्री के रूप में भारत की वैश्विक भूमिका को और बढ़ाने का काम करेगा. इससे देश और दुनिया के प्रतिभाशाली लोगों को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलेगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये महाकुंभ भारत के स्‍टार्टअप इकोसिस्‍टम को और आगे तक ले जाने का काम करेगा. 

ये है इस महाकुंभ की खास बात! 
प्रगति मैदान में लगने जा रहे इस महाकुंभ में 1000 स्‍टार्टअप भाग लेने जा रहे हैं. इसमें 20 इंटरनेशनल स्‍टार्टअप और 500 से ज्‍यादा वो व्‍यवसाय भाग ले रहे हैं जो पूरी तरह से स्‍थापित हैं. ये उन प्रतिभाशाली लोगों को एक नया अवसर भी देगा जो नई तकनीक को लेकर काम करना पसंद करते हैं. इस महाकुंभ में जहां अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे वहीं दूसरी ओर बीटूबी मीटिंग भी की जा सकेंगी. बिजनेस की आपस में नेटवर्किंग के लिए भी कई उपाय किए गए हैं. इसमें मेंटरशिप सेशंस का भी आयोजन किया जाएगा. इंडस्‍ट्री के दिग्‍गजों के द्वारा मास्‍टरक्‍लॉस का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ कीनोट एड्रेस के साथ इंटीलेक्‍चुअल चर्चा का भी आयोजन किया जाएगा. 

इस इवेंट के आयोजन के पीछे ये है मकसद 
इस इवेंट को आयोजित करने के पीछे सरकार का मकसद सिर्फ एक फेयर का आयोजन करना नहीं बल्कि अपने देश में स्‍टार्टअप को लेकर बेहतरीन वातावरण बनाने का है. अगर आप एक बेहतरीन एंट्रप्रिन्‍योर बनना चाहते हैं तो उसके लिए ये एक बेहतरीन अवसर है क्‍योंकि स्‍टार्टअप महाकुंभ आपको संसाधनों तक आसानी से पहुंच उपलब्‍ध कराता है. अगर आप उद्योग करना चाहते हों, या आप एक अनुभवी निवेशक हों, या तकनीक को लेकर उत्‍सुक हों तो ये आपके लिए बेहतर प्‍लेटफॉर्म साबित हो सकता है. इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन जल्‍द शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें: इस सेक्‍टर की सबसे बड़ी कंपनी ला आ रही है अपना IPO? गुरुवार से लगा सकेंगे बोली
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

8 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

9 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

9 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

8 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

5 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

7 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago