✕

होम / बिजनेस / महाकुंभ 2025: 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन के साथ गीता प्रेस की किताबें भी फ्री बांटेंगे Adani, X पर किया पोस्ट

महाकुंभ 2025: 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन के साथ गीता प्रेस की किताबें भी फ्री बांटेंगे Adani, X पर किया पोस्ट

महाकुंभ 2025 में देश के उद्योगपति भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इस कड़ी में अब कारोबारी गौतम अडानी श्रद्धालुओं को कुंभ में मुफ्त भोजन के साथ गीता प्रेस की किताबें बांटने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस बार प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं के साथ देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने अपनी श्रद्धा और भक्ति का परिचय देते हुए  यहां हर दिन 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन कराने का संकल्प लिया है. इसके साथ ही शुक्रवार को उन्होंने गीता प्रेस गोरखपुर की किताबों का भी महाकुंभ में मुफ्त वितरण करने की घोषणा की है. 

एक्स पर दी जानकारी

गौतम अडानी ने गीता प्रेस की ‘आरती संग्रह’ किताब की 1 करोड़ से अधिक प्रतियां महाकुंभ में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क बांटने का संकल्प लिया है. उन्होंने खुद ‘एक्स’ (X) पर इस बात की जानकारी दी है. महाकुंभ में गीता प्रेस की किताबों को नि:शुल्क बांटने के लिए गौतम अडानी ने शुक्रवार यानी 10 जनवरी, 2025 को गीता प्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा है कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है!यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं. उन्होंने कहा आज सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से मिलकर प्रेरणा प्राप्त हुई और गीता प्रेस के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला. नि:स्वार्थ सेवाभाव और धर्म एवं संस्कृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना राष्ट्रप्रेम का ही एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं. सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है.

ISKCON के सहयोग से 1 लाख श्रद्धालुओं को खिलाएंगे खाना

इससे पहले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने महाकुंभ में हर दिन 1 लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटने का भी ऐलान किया था. इस काम को ISKCON के सहयोग से अंजाम दिया जाएगा. इस प्रसाद को तैयार करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो विशाल रसोइयां बनाई गई हैं, जिसमें 2500 वॉलंटियर्स काम करेंगे. इसके अलावा, स्वच्छता बनाए रखने के लिए 18,000 सफाई कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे. श्रद्धालुओं को रोटी, दाल, चावल, सब्जियां और मिठाइयों से सजी थाली परोसी जाएगी. इसे पर्यावरण-अनुकूल पत्तलों में परोसा जाएगा. प्रसाद वितरण के लिए 40 असेंबली पॉइंट्स निर्धारित किए गए हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

16 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

19 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

19 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

16 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

16 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

20 hours ago