✕

होम / बिजनेस / कौन हैं सौरभ चंद्राकर, जिसकी दुबई में गिरफ़्तारी ED के लिए है बड़ी जीत?

कौन हैं सौरभ चंद्राकर, जिसकी दुबई में गिरफ़्तारी ED के लिए है बड़ी जीत?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दुबई से बड़ी खबर मिली है. सौरभ चंद्राकर को आख़िरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. ED काफी समय से उस पर शिकंजा कस रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सौरभ चंद्राकर को आख़िरकार दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. चंद्राकर की गिरफ़्तारी को ED की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराए जाने के बाद ही सौरभ चंद्राकर के खिलाफ यह एक्शन हुआ है. बताया जा रहा ही कि सौरभ को एक सप्ताह के भीतर भारत लाया जा सकता है. सौरभ चंद्राकर सट्टेबाजी ऐप महादेव का मालिक है. ED पहले ही उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर चुकी है. उस पर ऐप के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप है.

सामने आएंगे कई राज
ED को उम्मीद है कि चंद्राकर की गिरफ्तारी से इस नेटवर्क स जुड़े सभी राज सामने आ सकेंगे. प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. ED का अनुमान है कि सट्टेबाजी ऐप से लगभग 6000 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया है. इस मामले में ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल की भूमिका की भी बात कही है. जांच एजेंसी का यह भी कहना है कि उसकी जांच में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं और नौकरशाहों की उजागर हुई है. 

दुबई को बनाया ठिकाना
सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऐप के मालिक हैं, जो दुबई में रहकर सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चला रहे थे. महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए तैयार की गई एक एप्लीकेशन है, जिस पर यूजर्स कार्ड, पोकर आदि गेम खेलते थे. आरोप है कि इसकी मदद से लोग क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल जैसे खेलों के अलावा चुनाव पर भी सट्टेबाजी करते थे. रवि उप्पल को कुछ वक्त पहले ही गिरफ्तार किया गया था. 

शादी की हुई थी चर्चा 
सौरभ चंद्राकार का नाम एकदम से तब सुर्खियों में आ गया था, जब उसकी शाही शादी की खबर सामने आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ चंद्राकार ने अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे और वो भी कैश में.नागपुर से अपने रिश्तेदारों और सिलेब्रिटीज को दुबई लाने के लिए सौरभ ने प्राइवेट जेट का इंतजाम किया था. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि शादी का अधिकांश खर्चा उसने कैश में किया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सौरभ के पास कितनी दौलत होगी. सौरभ चंद्रकार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है. बाद में वह दुबई शिफ्ट हो गया था. उसने सट्टेबाजी से हुई कमाई का एक बड़ा हिस्सा भारतीय शेयर बाजार में निवेश कर रखा है.

हवाला के जरिए पेमेंट
सौरभ चंद्राकर की शादी पिछले साल UAE के छठे सबसे बड़े शहर आरएके में हुई थी. उसने अपनी शादी के लिए वेडिंग प्लानर को 120 करोड़ रुपए का भुगतान किया था. सौरभ ने नागपुर से अपने रिश्तेदारों दुबई लाने के लिए प्राइवेट जेट भेजे थे. बताया तो यह भी जा रहा है कि शादी में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड की सिलेब्रिटीज को भी बुलाया गया था और इसके लिए सारा भुगतान हवाला के जरिए कैश में किया गया. ED के मुताबिक, डिजिटल सबूतों से पता चला है कि हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए योगेश बापट की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आर-1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए. इसी तरह होटल बुकिंग के लिए 42 करोड़ रुपए का पेमेंट यूएई की करेंसी में किया गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago