होम / बिजनेस / 'विराट' से लेकर 'सलमान' जैसी सेलिब्रिटीज के साथ अब कोई भी ले सकता है सेल्फी, जानें कैसे

'विराट' से लेकर 'सलमान' जैसी सेलिब्रिटीज के साथ अब कोई भी ले सकता है सेल्फी, जानें कैसे

इस म्यूजियम में 50 से अधिक देश और विश्व के प्रसिद्ध सेलेब्रिटीज, राजनेताओं और कार्टून करैक्टर के मोम से बने स्टैच्यू रखे गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः दिल्ली से सटे नोएडा में Madame Tussauds ने अपना Wax Museum खोल लिया है. Madame Tussauds ने देश के एक बार फिर से एंट्री की है. इससे पहले यह म्यूजियम दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा की बिल्डिंग में खुला था. हालांकि सिनेमा हॉल की बिल्डिंग का रेनोवेशन होने के चलते इसको बंद करना पड़ा था. अब इसे नोएडा के प्रसिद्ध DLF MALL OF INDIA में 19 जुलाई से आम जनता के लिए खुल गया है.

16 हजार वर्गफीट का स्पेस

मैडम तुसाद म्यूजियम को मॉल के चौथे फ्लोर पर 16 हजार वर्गफीट में खोला गया है. इस म्यूजियम में 50 से अधिक देश और विश्व के प्रसिद्ध सेलेब्रिटीज, राजनेताओं और कार्टून करैक्टर के मोम से बने स्टैच्यू रखे गए हैं.  इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, विराट कोहली, शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ, मधुबाला, आशा भोंसले, सोनू निगम और मोटू-पतलू के स्टैच्यू प्रमुख तौर पर शामिल हैं.

सभी का रखा गया है ख्याल

मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जीएम अंशुल जैन ने कहा कि म्यूजियम में सभी लोगों का ख्याल रखते हुए वैक्स स्टैच्यु लगाए गए हैं. इसमें इतिहास, राजनीति स्पोर्ट्स, म्यूजिक, फिल्म और टीवी पर्सनेलिटीज को समाहित किया गया है. म्यूजियम के खुल जाने से न केवल नोएडा ब्लकि दिल्ली एनसीआर सहित देश के अन्य भागों से भी लोग इसको देखने के लिए आएंगे. मर्लिन एंटरटेनमेंट ही पूरे विश्व में बने मैडम तुसाद म्यूजियम्स का संचालन करती है. हमने भारतीय सुपरस्टार्स पर ज्यादा फोकस किया है. हमने पता है कि भारतीय लोग और मेहमान उन हस्तियों के पुतले यहां देखकर बहुत खुश होंगे, जिन्होने कई तरीकों से उनकी जिंदगी पर असर डाला है. मैडम तुसाद म्यूजियम यहां आने वाले हरेक मेहमान के लिए उनकी विजिट को शानदार, जादुई और अनोखा बना देगा, जिसे वह आने वाले कई सालों तक याद रखेगे.

ग्रुप के डिवीजनल डायरेक्टर, मिडवे एशिया पैसेफिक रोब स्मिथ ने कहा कि हम भारत में फिर से अपना म्यूजियम खोलने पर रोमांचित महसूस कर रहे हैं. इससे भारतीय दर्शकों को भी अपने फेमस पर्सनेलिटीज के मोम से बने स्टैच्यू देखने में आनंद आएगा.

कभी भी खरीद सकेंगे टिकट

इस म्यूजियम का टिकट आम लोग कभी भी काउंटर से खरीद सकेंगे और अपने समय के अनुसार इसको देख सकेंगे. बड़े लोगों के लिए टिकट का प्राइस 960 रुपये रखा गया है, जबकि बच्चों का टिकट 760 रुपये का आएगा. मैडम तुसाद के पूरे विश्व में 23 शहरों में म्यूजियम हैं जिसमें लंदन, सिडनी, न्यूयॉर्क, शंघाई, एम्सटर्डम प्रमुख तौर पर शामिल हैं. हर साल 10 मिलियन से अधिक लोग इस म्यूजियम को देखने के लिए आते हैं.

एक स्टैच्यू बनाने में लगता है 6 माह का समय

मोम के एक स्टैच्यू को 20 अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने तैयार किया है, जिन्होंने इन वैक्स स्टैच्यू में अलग तरह का नया जादू जगाने के लिए एक साथ मिलकर 3-6 महीने तक काम किया है. मैडम तुसाद म्यूजियम ने काफी लंबे समय से दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई है. यह यहां आने वाले पर्यटकों और मेहमानों को कभी न भूलने वाला सितारों से जड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगी.

VIDEO: दुनिया के 5 सबसे खतरनाक डॉग्स, पलक झपकते ही ले लेते हैं जान; कई देशों में हैं बैन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

36 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

45 minutes ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

50 minutes ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

3 hours ago


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

3 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

36 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

45 minutes ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

50 minutes ago