✕

होम / बिजनेस / Macrotech Developers ने 3 लॉजिस्टिक्स पार्क कंपनियों में खरीदीर बेन कैपिटल की हिस्सेदारी, इतने करोड़ किए खर्च

Macrotech Developers ने 3 लॉजिस्टिक्स पार्क कंपनियों में खरीदीर बेन कैपिटल की हिस्सेदारी, इतने करोड़ किए खर्च

यह अधिग्रहण लोढ़ा द्वारा हाल ही में इन संस्थाओं में इवानहो वेयरहाउसिंग इंडिया इंक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद हुआ है, जो वार्षिक किराया आय बढ़ाने की रणनीति के तहत किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रियल एस्टेट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (Macrotech Developers) ने लोढ़ा इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क (LILP) ब्रैंड की रणनीति के तहत तीन औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स पार्क संस्थाओं में बेन कैपिटल की हिस्सेदारी खरीदी है. ये हिस्सेदारी कंपनी ने करीब 307 करोड़ रुपये में खरीद ली है. बता दें, मैक्रोटेक डेवलपर्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट फर्मों में से एक है. यह लोढ़ा ब्रैंड के तहत संपत्तियां बेचती है.

इन कंपनियों में खरीदी हिस्सेदारी

कंपनी ने इस अधिग्रहण के तहत कंपनी ने तीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म संस्थाओं में बेन कैपिटल के की हिस्सेदारी खरीदी है, जिसमें बेलिसिमो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Bellissimo Digital Infrastructure Development Management Pvt. Ltd), पलावा इंडसलॉजिक 4 प्रावेट  लिमिटेड (Palava Induslogic 4 Pvt. Ltd) और बेलिसिमो इन सिटी एफसी मुंबई 1 प्राइवेट लिमिटेड (Bellissimo In City FC Mumbai 1 Pvt. Ltd) शामिल हैं. 

इतनी खरीदी हिस्सेदारी

कंपनी ने कहा है कि इन चारों कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड एसएसए स्कीम 1 और डीएसएस ऑपर्च्युनिटीज इन्वेस्टमेंट 1 (बेन कैपिटल) के साथ प्रतिभूति खरीद समझौते निष्पादित किए हैं, जो कि 307 करोड़ रुपये के विचार पर संपूर्ण रूप से है. इस समझौते में 22 करोड़ रुपये में बेलिसिमो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मैनेजमेंट में 30 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी, 189.88 करोड़ रुपये में पलावा इंडसलॉजिक 4 में 33.33 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी और 95.12 करोड़ रुपये में बेलिसिमो इन सिटी एफसी मुंबई 1 में 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण शामिल है. प्रत्येक अधिग्रहण को नकद लेनदेन के रूप में संरचित किया गया है, जिसके लिए अतिरिक्त नियामक अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होती है, जिसके पूरा होने की अनुमानित समयसीमा 30 से 180 दिनों तक होगी. बता दें, यह अधिग्रहण लोढ़ा द्वारा हाल ही में इन संस्थाओं में इवानहो वेयरहाउसिंग इंडिया इंक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद हुआ है, जो डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में वार्षिक आय धाराओं को बढ़ाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें