होम / बिजनेस / मैक्रों ने भारतीय छात्रों को दिया तोहफा, 2030 तक इतने हजार छात्र जा पाएंगे विदेश
मैक्रों ने भारतीय छात्रों को दिया तोहफा, 2030 तक इतने हजार छात्र जा पाएंगे विदेश
फ्रांस वो देश है जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार सप्लायर है. भारत ने राफेल जैसा अत्याधुनिक विमान फ्रांस से ही खरीदा है, और आगे भी वो कई हथियारों के लिए बात कर रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
इस बार गणतंत्र दिवस में मुख्य मेहमान की भूमिका के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भारत पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने उनका जयपुर में स्वागत किया. मैक्रों ने अपने इस भारत दौरे में उन भारतीय छात्रों को तोहफा दिया है जो आने वाले सालों में फ्रांस में पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं. मैक्रों ने कहा कि फ्रांस में 2030 तक पढ़ने के लिए जाने वाले छात्रों की संख्या 30 हजार तक पहुंच जाएगी. वो भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रोसेस को आसान करेगी.
क्या बोले मैक्रों?
मैक्रों ने ये जानकारी 75 वें गणतंत्र दिवस की सुबह ट्वीट करके दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा '30 हजार भारतीय छात्र 2030 तक फ्रांस में. उन्होंने लिखा कि ये एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है लेकिन मैं निश्चित हूं कि ये संभव होगा'. उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक डॉक्यूमेंट भी अपलोड किया जिसमें वो फ्रांस के कॉलेजों के बारे में विस्तार से बताते नजर आ रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि फ्रांस भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया को और सुव्यवस्थिति करने जा रहा है, जिससे उनके लिए वापस लौटना और आसान हो जाए.
पिछले साल पीएम के दौरे पर भी हुई थी अहम घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब पिछले साल फ्रांस गए थे तो उस समय भी ये मुद्दा बातचीत का हिस्सा था. उसके बाद ये कहा गया है कि 2025 तक इस संख्या को 20 हजार तक लाया जाएगा. इसी कड़ी में आज मैंक्रों का बयान देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि वो 2030 तक इसे तीस हजार तक लेकर जाएंगे. दरअसल फ्रांस के ‘कैंपस फ्रांस’ कार्यक्रम के बाद वहां जाने वाले छात्रों की संख्या में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.
फ्रांस है भारत का दूसरा सबसे बड़ा सप्लॉयर
फ्रांस दरअसल भारत का दूसरा सबसे बड़ा सप्लॉयर है. भारत ने राफेल जैसा अत्याधुनिक विमान फ्रांस से ही खरीदा है. भारत आगे भी कई स्कॉर्पियन पनडुब्बी से लेकर राफेल की संख्या को और बढ़ाने को लेकर बातचीत चल रही है. इससे पहले जब मैक्रों भारत पहुंचे थे तो पीएम मोदी ने जयपुर में उनका स्वागत किया था जहां उन्होंने उन्हें राम मंदिर की आकृति भेंट की थी.
ये भी पढ़ें: RBI ने LIC को दी अनुमति, कर सकते हैं इस बैंक का अधिग्रहण
टैग्स