होम / बिजनेस / क्या आज होगा बाजार की गिरावट का अंत, कौन से शेयर रहेंगे ट्रेंड में? सबकुछ जानें यहां

क्या आज होगा बाजार की गिरावट का अंत, कौन से शेयर रहेंगे ट्रेंड में? सबकुछ जानें यहां

शेयर बाजार में निवेश करने वालों को 'अच्छे दिनों' का इंतजार है. पिछले कुछ समय से बाजार लगातार गिरावट के साथ बंद हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार की गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र था, जब मार्केट में गिरावट दर्ज की गई. कल बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 175.58 अंक लुढ़ककर 59,288.35 और बीएसई का निफ्टी 73.10 अंक फिसलकर 17,392.70 के लेवल पर आ गया. आज यानी मंगलवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

इनमें हैं तेजी के संकेत
पहले बात करते हैं कि मूमेंटम इंडिकेटर MACD से आज किन शेयरों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. एसबीआई (SBI), एक्सिस बैंक (Axis Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Power Grid Corporation) और क्रॉम्प्टन ग्रीव्स (Crompton Greaves ) के शेयरों में MACD में आज तेजी देखने को मिल सकती है. अब इन शेयरों के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, ताकि आपको फायदे वाले सौदे पकड़ने मेंआसानी हो. 

ऐसा रहा पिछला प्रदर्शन
SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर कल 1.24% की बढ़त के साथ 527.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले पांच दिनों में भी इसमें मामूली तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, एक महीने में यह 4.70% फीसदी लुढ़क चुका है. एक्सिस बैंक में पिछले एक महीने में आई गिरावट से रिकवरी मोड में आ रहा है. सोमवार को मामूली तेजी के साथ ये शेयर 854 रुपए पर बंद हुआ. आईसीआईसीआई बैंक के लिए सोमवार इन दोनों बैंकों की अपेक्षा में कुछ बेहतर रहा. इस दौरान इसके शेयरों में 2.17% की तेजी रिकॉर्ड की गई. फिलहाल यह 857.90 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन भी 2.16% के उछाल के साथ 219.70 रुपए और क्रॉम्प्टन ग्रीव्स मामूली बढ़त के साथ 301.30 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर में बीते एक महीने में 8.96% गिरावट आई है.

ये हैं खबरों वाले शेयर
अब जानते हैं कुछ ऐसे शेयरों के बारे में जो खबरों में हैं. इसमें टाटा स्टील, GIC हाउसिंग फाइनेंस, Mastek, NHPC और विप्रो शामिल हैं. टाटा स्टील को कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स ने 2.15 लाख नॉन-कनवर्टीबल डिबेंचर्स अलॉट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसी तरह, GIC हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने 32,500 नॉन-कनवर्टीबल डिबेंचर्स अलॉट करने की योजना को ग्रीन सिग्नल दिया है. NHPC को कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स से कई तरह की मंजूरी मिली हैं. वहीं, दिग्गज IT कंपनी Wipro ने 4 स्ट्रैटजिक ग्लोबल लाइंस की घोषणा की है. इन पॉजिटिव खबरों के चलते कंपनियों के शेयर आज ऊपर की तरफ दौड़ लगा सकते हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

3 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

6 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

7 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

9 hours ago