होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत!

Stock Market: आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत!

शेयर बाजार से आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. कल यानी गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार को लेकर जैसी आशंका जताई जा रही थी वो सही साबित हुई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की गई वृद्धि का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा और गुरुवार को मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. BSE सेंसेक्स 289.31 अंक गिरकर 57925.28 और NSE निफ्टी 75 अंक लुढ़ककर 17076.90 अंकों पर बंद हुआ. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

इनमें हैं तेजी के संकेत
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. बता दें कि MACD को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. MACD के अनुसार, आज Maruti Suzuki, Greaves Cotton, KEC International, Mahindra CIE Automotive और VA Tech Wabag में तेजी देखने को मिल सकती है.

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
मारुति सुजुकी के शेयरों में कल 1.29% की तेजी रिकॉर्ड की गई. हालांकि, 8,359 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते पांच दिनों में 1.08% नीचे आया है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 9,769 रुपए है. Greaves Cotton भी कल करीब ढाई फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ. पिछले एक महीने में यह 2.14% लुढ़का है, लेकिन बीते पांच दिनों से उसमें तेजी का रुख है. फिलहाल ये शेयर 130.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. KEC International भी गुरुवार को तेजी के साथ बंद होने वाले शेयरों में शुमार है. 477.65 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 477.65 ऊपर चढ़ चुका है.

लगातार आ रही तेजी 
VA Tech Wabag के शेयरों में कल 6.91% की शानदार तेजी देखी गई. 359.50 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा ये शेयर पिछले पांच दिनों में 8.76% ऊपर चढ़ चुका है. एक महीने में यह आंकड़ा 14.73% और छह महीनों में 36.59% है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 375 रुपए है. यानी पिछले कुछ दिनों से इस शेयर में लगातार मजबूती आ रही है. अब MACD ने भी VA Tech Wabag में आज तेजी के संकेत दिए हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

36 minutes ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

55 minutes ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

16 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

16 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

18 hours ago

बड़ी खबरें