✕

होम / बिजनेस / आपके चेहरे की चमक का कारण बन सकते हैं ये शेयर, MACD ने दिए हैं Good News के संकेत

आपके चेहरे की चमक का कारण बन सकते हैं ये शेयर, MACD ने दिए हैं Good News के संकेत

शेयर बाजार के लिए मंगलवार शुभ रहा. इस दौरान बाजार में तेजी लौट आई. आज भी कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को तेजी लौट आई. चुनिंदा सेक्टर खासकर, ऑटो और FMCG कंपनियों के शेयरों में लिवाली के साथ ही विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 391.26 अंक चढ़कर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 80,351.64 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 112.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,433.20 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कनवर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) ने आज Hindustan Aeronautics, Colgate-Palmolive, BASF India और Kaynes Technology पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD  Grindwell Norton, Paras Defence, Aditya Vision और Alpex Solar में मंदी का संकेत दिए है. यानी इन शेयरों में गिरावट आ सकती है.

इन पर भी बनाए रखें नजर
 आज रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), पतंजलि सहित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और कोलगेट-पामोलिव पर भी नजर रखें. RNVL को 202 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला है. जाहिर है इससे कंपनी का आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी. ऐसे में इसका असर उसके शेयरों पर देखने को मिल सकता है. इस शेयर ने अब तक अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. कल भले ही यह 3.69% की गिरावट के साथ 545 रुपए पर बंद हुआ, लेकिन इससे पहले के पांच सत्रों में यह 30.73% चढ़ा है. इस साल अब तक यह 199.45% और बीते एक साल में 345.81% का शानदार रिटर्न दे चुका है. वहीं, पतंजलि को भ्रामक विज्ञापन मामले में कल भी सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर पड़ सकता है. हालांकि, कल कंपनी के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 1,650 रुपए पर बंद हुए थे.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.