✕

होम / बिजनेस / मुंह चिढ़ा रही महंगाई से मुकाबले के लिए आज आपकी जेब का वजन बढ़ा सकते हैं ये शेयर! 

मुंह चिढ़ा रही महंगाई से मुकाबले के लिए आज आपकी जेब का वजन बढ़ा सकते हैं ये शेयर! 

शेयर बाजार में आज कुछ स्टॉक्स में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. इसी के साथ ही कुछ में मजबूत खरीदारी भी दिखाई दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. बाजार ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करता रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 99.56 अंकों की तेजी के साथ 81,455.40 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. एक समय सेंसेक्स ने 459.43 की बढ़ोत्तरी हासिल कर ली थी, लेकिन बाद में मुनाफावसूली के चलते यह नीचे आ गया. इसी तरह,  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 21.20 अंक मजबूत होकर 24,857.30 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में से अधिकांश बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें टाटा मोटर्स,  मारुति सुजुकी इंडिया, NTPC, बजाज फिनसर्व और इंडसइंड बैंक आदि शामिल हैं. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
सबसे पहले MACD के संकेतों के बारे में जानते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज छह शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. AIA Engineering, Voltamp Transformers, Mahanagar Gas, Kaynes Technology India और  Technocraft Industries में आज उछाल देखने को मिल सकता है. कहने का मतलब है कि उनके भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Alkem Laboratories, Heritage Foods, Britannia Industries, P&G Heath, Castrol India और Universal Cables में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें गिरावट आ सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. स्स्ज इस लिस्ट में Jindal Saw, Apar Industries, CAMS, Fine Organic Industries, Nuvama Wealth Management, Deepak Fertilisers और Nykaa का नाम शामिल है. Nykaa के शेयर कल शानदार 8.75% की बढ़त के साथ 198.85 रुपए पर बंद हुए थे. नायका के निवेशकों के लिए समय अच्छा चल रहा है. बीते पांच कारोबारी सत्रों में ही ये शेयर 12.27% चढ़ चुका है.  Jindal Saw भी कल साढ़े छह प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. 639.80 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 सत्रों में 15.70% रिटर्न दे चुका है. इनके अलावा, आज इंडियन ऑयल, इंडियन बैंक, अडानी ग्रीन एनर्जी और वेदांता पर भी नजर रखें.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago