होम / बिजनेस / लक्जरी सिंप्लिफाइड: The Posh Monk ने क्राफ्ट-फर्स्ट अप्रोच के साथ की एक नई शुरुआत

लक्जरी सिंप्लिफाइड: The Posh Monk ने क्राफ्ट-फर्स्ट अप्रोच के साथ की एक नई शुरुआत

भारत के मार्केटिंग, मीडिया और हेरिटेज सेक्टर के अनुभवी आनंद भारद्वाज ने नए अपैरल ब्रांड की स्थापना की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मिनिमलिज्म, बेहतरीन क्राफ्ट्समैनशिप और कॉन्फिडेस से निहित प्रीमियम भारतीय मेन्सवियर ब्रांड 'द पॉश मोंक' (The Posh Monk) अपनी पहली कलेक्शन, ब्लैक एंड व्हाइट पोलो शर्ट्स के साथ आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गया है. इस डेब्यू के साथ, ब्रांड आधुनिक पुरुषों के लिए, जो डिटेल, इंटेंशन और टिकाऊ डिज़ाइन को महत्व देते हैं, टाइमलेस वॉर्डरोब एसेंशियल्स पेश करने की अपनी यात्रा शुरू करता है.

भारत के मार्केटिंग, मीडिया और हेरिटेज सेक्टर के अनुभवी आनंद भारद्वाज द्वारा स्थापित, द पॉश मोंक एक सरल विश्वास पर आधारित है कि लक्जरी को जोर -शोर से जताने की जरूरत नहीं होती, बल्कि यह शांत, संतुलित. और गहराई से व्यक्तिगत हो सकती है. 

इस खास मौके पर आनंद भारद्वाज ने कहा “कॉर्पोरेट दुनिया में चार दशकों से अधिक समय बिताने के बाद, मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो क्लटर पर क्लैरिटी, और क्वांटिटी पर क्वालिटी, एक व्यक्तिगत दर्शन को दर्शाए.”

ब्रांड के फाउंडर और सीईओ, द पॉश मोंक ने कहा.“द पॉश मोंक उन पुरुषों के लिए है जो डिटेल्स में वैल्यू देखते हैं, एक अच्छे फैब्रिक का वजन, एक परफेक्ट फिट का शांत आत्मविश्वास, ब्लैक और व्हाइट का टाइमलेस आकर्षण. हम पोलो से शुरू कर रहे हैं, लेकिन यह तो बस शुरुआत है.”

आधुनिक जेंटलमैन के लिए ब्रांड
द पॉश मोंक उन पुरुषों के लिए बना है, जो दिखावे से ज्यादा सूक्ष्मता, और शोर से ज्यादा गुणवत्ता को पसंद करते हैं. चाहे वे फाउंडर्स हों, क्रिएटिव्स, कंसल्टेंट्स या ऐसे प्रोफेशनल्स जो डिजाइन की बारीक समझ और टाइमलेस स्टाइल का सम्मान करते हैं, वे ऐसे वस्त्र चुनते हैं जो अपने निर्माण के माध्यम से बोलते हैं, ब्रांडिंग के नहीं. वे ऐसे पुरुष हैं जो निरंतरता, उद्देश्य और सादगी में छिपी शालीनता को महत्व देते हैं और जो मानते हैं कि सही तरीके से की गई सादगी ही असली परिष्कार है.

कपड़े में बुना गया एक दर्शन 
प्रत्येक पॉश मोंक पोलो को लंबे स्टेपल भारतीय कॉटन से बनाया गया है, जो जापानी मशीनों पर सटीकता से बुना जाता है और विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा हाथ से फिनिश किया जाता है. ब्रांड का केवल ब्लैक और व्हाइट में काम करने का निर्णय संयम और कालातीतता में निहित एक डिजाइन विकल्प है, ऐसे कपड़े बनाना जो मौसमों के लिए नहीं, बल्कि टिकाऊ वॉर्डरोब्स के लिए हों. कपड़े से लेकर पैकेजिंग और पूरी तरह ब्लैक-एंड-व्हाइट वेबसाइट तक, हर तत्व द पॉश मोंक के रूप और उद्देश्य की शुद्धता के प्रति समर्पण को दर्शाता है.

एक विचारशील विस्तार की ओर
हालांकि ब्रांड की पहली रिलीज 'द हार्मनी कलेक्शन' का फोकस पोलोज पर है, आने वाले प्रोडक्ट्स इस दर्शन को अन्य वॉर्डरोब एसेंशियल्स जैसे शर्ट्स, आउटरवियर और एक्सेसरीज तक विस्तारित करेंगे. प्रत्येक पीस में क्राफ्ट्समैनशिप, गुणवत्ता और डिज़ाइन क्लैरिटी पर ही सिग्नेचर फोकस होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रामाफोसा ने गौतम अडानी से की मुलाकात, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच निवेश और कारोबारी संबंधों पर जोर

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि राष्ट्रपति रामाफोसा ने नई दिल्ली में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की. यह बैठक 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान भारत में आयोजित कारोबारी बैठकों के तहत हुई.

18 hours ago

फ्लिपकार्ट मिनट्स की 4 गुना ग्रोथ, 150 से ज्यादा शहरों में पहुंचा नेटवर्क; Gen Z की बढ़ी हिस्सेदारी

अगस्त 2024 में लॉन्च हुए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म का नेटवर्क करीब 1,200 माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर तक पहुंचा, Tier-2+ शहरों में ग्राहक आधार 25 गुना बढ़ा

18 hours ago

‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, PM मोदी बोले- अब नियम मानने वाला नहीं, नियम बनाने वाला बने ग्लोबल साउथ

18वें BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यवस्था में ग्लोबल साउथ की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया, कहा- BRICS का मकसद किसी के खिलाफ खड़ा होना नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलना है.

19 hours ago

RBI का बड़ा कदम: सितंबर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड बेचेगा, सिस्टम से घटाएगा अतिरिक्त नकदी

बैंकिंग सिस्टम में बढ़ी अतिरिक्त नकदी को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंक तीन चरणों में करेगा OMO बिक्री, RBI गवर्नर ने कहा- नकदी प्रबंधन के लिए सभी विकल्प खुले

19 hours ago

कर्नाटक 100 स्टार्टअप्स को देगा 25 करोड़ रुपये की मदद, सरकारी विभागों में होगा टेक्नोलॉजी का पायलट

यह पहल कर्नाटक स्टार्टअप पॉलिसी 2025-30 के तहत विशेष पहल के रूप में तैयार की गई है. इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स और सरकारी विभागों के बीच सीधे सहयोग का रास्ता तैयार करना है.

20 hours ago

बड़ी खबरें