होम / बिजनेस / भारत में 12 नए मॉल खोलने वाली है ये कंपनी, जानें क्या है पूरा प्लान 

भारत में 12 नए मॉल खोलने वाली है ये कंपनी, जानें क्या है पूरा प्लान 

लुलु ग्रुप की भारत में बड़े पैमाने पर निवेश की योजना है. ग्रुप ने देश में 12 शॉपिंग मॉल्स खोलने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बीते कुछ समय से देश में मॉल संस्कृति तेजी से फल-फूल रही है. नए-नए मॉल आकार ले रहे हैं. इस बीच, लुलु ग्रुप ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश का ऐलान किया है. ग्रुप की योजना फिलहाल देश में 12 शॉपिंग मॉल्स खोलने की है, इसके लिए दक्षिण राज्यों और उत्तर प्रदेश में जमीन तलाशी जा रही है. 

मिलेंगी जॉब्स 
लुलु ग्रुप का कहना है कि वो भारत में मॉल, हाइपर मार्केट, फूड प्रॉसेसिंग सेक्टर आदि में पैसा लगाएगा और 12 नए मॉल खोलेगा. जाहिर है, इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. बता दें कि यूएई बेस्ड लुलु ग्रुप भारत में पैर जमाने की कोशिश कर रहा है. पहले से ही कंपनी के कुछ राज्यों में मॉल हैं और सब इन्हें बढ़ाने पर काम चल रहा है.

अभी हैं 5 मॉल्स
अभी लुलु ग्रुप के देश में 5 मॉल्स चल हैं. इनमें चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खुला मॉल शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समूह के भारत में शॉपिंग मॉल्स सेक्टर के डायरेक्टर शिबू फिलिप्स ने बताया कि केरल और बेंगलुरु के छोटे जिलों में छोटे मॉल खोलने की योजना है. इसके अलावा अहमदाबाद में भी एक बड़ा मॉल बनाया जाएगा. कंपनी उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में अपना कारोबार बढ़ाने पर भी काम कर रही है.

क्या करता है लुलु ग्रुप?
लुलु ग्रुप का अरब देशों खासतौर पर UAE में सबसे अधिक कारोबार फैला है. इसका सालाना टर्नओवर करीब 8 अरब डॉलर का है. UAE की राजधानी अबू धाबी में लुलु ग्रुप का मुख्यालय है और इसका बिज़नेस अमेरिका सहित 22 देशों में फैला है. इस तरह, ग्रुप लगभग 57 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है. लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. पिछले कुछ समय में इस ग्रुप ने काफी तरक्की की है. इसने अबू धाबी में अपना पहला सुपरमार्केट खोला था.

कौन हैं लुलु ग्रुप के मालिक?
लुलु ग्रुप के मालिक यूसुफ अली हैं, जो मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं. वह 1973 में अबू धाबी अपने चाचा के पास चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचान नाम हैं. 15 नवंबर 1955 को जन्मे यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त अबू धाबी में रहता है. यूसुफ लगातार अपना बिज़नेस फैला रहे हैं और लखनऊ मॉल इसी का हिस्सा है. उन्होंने 1990 के दशक में UAE में अपना पहला हाइपरमार्केट शुरू किया, उसके बाद लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. आज उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

1 day ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

1 day ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

1 day ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

1 day ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

4 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

10 hours ago