होम / बिजनेस / टेक क्षेत्र की इस कंपनी को मिला 200 करोड़ का GST नोटिस, शेयरों में आई गिरावट!

टेक क्षेत्र की इस कंपनी को मिला 200 करोड़ का GST नोटिस, शेयरों में आई गिरावट!

1 बजे के आस-पास LTI माइंडट्री लिमिटेड (LTI Mindtree Limited) स्टॉक 5,888 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी LTI माइंडट्री लिमिटेड (LTI Mindtree Limited) को लेकर इस वक्त एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि हाल ही में कंपनी को 206 करोड़ रुपयों का एक GST डिमांड नोटिस भेजा गया है. जैसा कि हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि शेयर मार्केट में कंपनी से संबंधित किसी भी खबर का प्रभाव फौरन देखने को मिलता है, ठीक इसी तरह कंपनी के शेयरों पर भी इस खबर का प्रभाव देखने को मिला और शेयरों में लगभग 1% जितनी गिरावट देखने को मिली. 

क्यों भेजा गया नोटिस?
LTI माइंडट्री लिमिटेड (LTI Mindtree Limited) को भेजे गए GST डिमांड नोटिस में जिन नियमों के उल्लंघन के बारे में बताया गया है उनमें जीरो-रेटेड पूर्ती को नकारने की बात कही गई है और इसकी वजह से आउटपुट IGST की मांग देखने को मिली है और साथ ही पूर्व में प्रदान किए गए रिफंड्स को नकारने के संबंध में कंपनी को यह नोटिस भेजा गया है. यह ऑर्डर मुंबई स्थित GST विभाग के कार्यालय द्वारा जारी किया गया है. GST विभाग मुंबई ने कंपनी को प्रदान किये गए इनपुट टैक्स क्रेडिट को दी गई अनुमति वापस ले ली है. आपको बता दें कि इनपुट टैक्स क्रेडिट का इस्तेमाल एक कारोबार या कंपनी द्वारा खरीद के दौरान किया जाता है और इसे इस्तेमाल करके कंपनी अपनी टैक्स की देनदारी को कम कर सकती है. 

आदेश के खिलाफ अपील करेगी कंपनी
आज दोपहर में 1 बजे के आस-पास LTI माइंडट्री लिमिटेड (LTI Mindtree Limited) स्टॉक 5,888 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा था. जिसका मतलब ये है कि कंपनी के स्टॉक में 1.3% की गिरावट देखने को मिली थी. पिछले साल के दौरान कंपनी के स्टॉक में लगभग 38% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी और किसी भी प्रमुख IT कंपनी के द्वारा प्राप्त की गई ये अधिकतम वृद्धि थी. कंपनी ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि तथ्यों और लागू होने वाले कानूनों की जांच के आधार पर कंपनी का मानना है कि GST डिमांड नोटिस में मांगी गई रकम, ब्याज और शुल्क सही नहीं हैं. LTI माइंडट्री इस आदेश के खिलाफ सही कानूनी कार्यवाही के साथ आगे बढ़ेगी और इस विषय पर कंपनी अपने सलाहकारों से भी बात करेगी.
 
यह भी पढ़ें: ICC ने बदले क्रिकेट संबंधित ये जरूरी ये नियम, जानिये कितना बदल जाएगा खेल!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago