✕

होम / बिजनेस / LTIMindtree ने दी ह्यूस्टन में दस्तक, खोला नया इनोवेशन हब, लोकल पार्टनरशिप होगी मजबूत

LTIMindtree ने दी ह्यूस्टन में दस्तक, खोला नया इनोवेशन हब, लोकल पार्टनरशिप होगी मजबूत

नई फैसिलिटी ह्यूस्टन के क्लाइंट्स के साथ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ESG पहलों को बढ़ावा देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी LTIMindtree ने ह्यूस्टन, टेक्सास में अपनी नई 6,500 वर्ग फुट की फैसिलिटी का उद्घाटन किया है. यह विस्तार खासकर ऊर्जा और तेल व गैस क्षेत्रों के ग्राहकों के साथ सहयोग मजबूत करने और डिजिटल परिवर्तन व पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) सॉल्यूशंस देने के लिए किया गया है.

यह नई फैसिलिटी, जो नॉर्थवेस्ट ह्यूस्टन में स्थित है, उन्नत टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स का केंद्र होगी. यहां एआई, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और अन्य आधुनिक समाधानों (Next-Generation Solutions) पर कार्यशालाएं और ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे. यह स्थान LTIMindtree की टीम और ग्राहकों के कर्मचारियों को नई तकनीकों के लिए स्किल डेवलपमेंट में मदद करेगा.

क्या कहा अधिकारियों ने?

LTIMindtree के प्रेसिडेंट और एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर, सुधीर चतुर्वेदी ने कहा कि हम ह्यूस्टन की इस वाइब्रेंट कम्युनिटी में अपनी जड़ें मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं. ह्यूस्टन तेजी से उभरता हुआ टेक्नोलॉजी हब है, जहां बेहतरीन टैलेंट मौजूद है. हमारी यह नई फैसिलिटी इस कम्युनिटी के साथ लंबे समय के साझेदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. 

ह्यूस्टन की काउंसिल मेंबर, मैरी नैन हफमैन ने कहा कि LTIMindtree की बढ़ती उपस्थिति यह दिखाती है कि ह्यूस्टन डिजिटल और ऊर्जा क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी इनोवेशन का केंद्र बनने की क्षमता रखता है. इसका औपचारिक उद्घाटन समारोह 12 नवंबर 2024 को हुआ, जिसमें LTIMindtree के प्रतिनिधियों के साथ ह्यूस्टन क्षेत्र के कई प्रमुख लोग शामिल हुए. इनमें ह्यूस्टन सिटी काउंसिल डिस्ट्रिक्ट G की तरफ से ब्रैड म्यूशिंस्की, और भारत के कांसुल जनरल, डी. सी. मंजुनाथ शामिल थे.

क्या काम करती है LTIMindtree?

LTIMindtree एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी है, जो विभिन्न उद्योगों को अपने बिज़नेस मॉडल को नया रूप देने, इनोवेशन तेज़ करने और डिजिटल तकनीकों का उपयोग करके ग्रोथ बढ़ाने में मदद करती है. यह कंपनी 700 से ज्यादा क्लाइंट्स के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर है. LTIMindtree अपने डोमेन और टेक्नोलॉजी एक्सपर्टीज के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धी लाभ, बेहतरीन कस्टमर अनुभव और बिज़नेस परिणाम देने में मदद करती है. 84,000+ टैलेंटेड प्रोफेशनल्स की टीम और 30 से ज्यादा देशों में मौजूदगी के साथ, LTIMindtree, जो लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप की कंपनी है. सबसे जटिल बिज़नेस समस्याओं (Complex Business Challenges) का समाधान करती है और बड़े स्तर पर ट्रांसफॉर्मेशन प्रदान करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें