✕

होम / बिजनेस / LTFH ने इस इंटरनेशनल कंपनी के साथ किया समझौता, इतने मिलियन का मिलेगा लोन 

LTFH ने इस इंटरनेशनल कंपनी के साथ किया समझौता, इतने मिलियन का मिलेगा लोन 

भारत की लगभग 90 फीसदी गरीब आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है, जहां इनकम ग्रोथ रेट में और गिरावट आई है. खासकर कोविड-19 के बाद, जिससे गरीबी एक गंभीर मसला बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की लीडिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों में शामिल, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड (एलटीएफएच) ने भारत में ग्रामीण और छोटे शहरी क्षेत्रों में, खासतौर से महिला कर्जदारों को फाइनेंसिंग (वित्तपोषण) का फायदा देने के लिए जेआईसीए (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) के साथ 125 मिलियन अमेरिकी डॉलर के फाइनेंसिंग पैक्ट (वित्तपोषण समझौते) पर हस्ताक्षर किए हैं. 

40 फीसदी महिलाओं को मिलेगा लाभ 
पिछले साल नवंबर में, एलटीएफएच ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 125 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन लिया था, और को-फाइनेंसिंग समझौते के हिस्से के रूप में, अतिरिक्त 125 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन अब जेआईसीए से लिया है. इससे होने वाली आय का कम से कम 40 फीसदी महिला उधारकर्ताओं के लिए आवंटित किया जाएगा, जबकि बाकी किसानों और एमएसएमई के समर्थन के लिए आवंटित किया जाएगा. साथ ही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों सहित नए दोपहिया वाहन खरीदने के लिए लोन आवंटित किया जाएगा.

क्‍या बोले एलटीएफएच के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर
एमओयू पर साइन करने के बाद एलटीएफएच के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, सचिन जोशी ने कहा कि, ‘जेआईसीए के साथ हमारा सहयोग स्थिरता और सकारात्मक व्यावसायिक प्रभाव को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता के साथ से मेल खाता है. हम इस साझेदारी को फाइनेंशियल गैप (वित्तीय अंतर) को भरने और स्थिरता केंद्रित लोन (सस्टेनेबिलिटी फोकस्ड लोन) के माध्यम से देश भर में ऐसे आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखते हैं, जिसमें हर वर्ग को समान अवसर मिले. ये लॉन्‍ग टर्म लोन हमें कंपनी के लिए फंडिंग सोर्स में विविधता लाने की हमारी चल रही रणनीति को आगे बढ़ाने में भी मदद करता है. 

क्‍या बोले एलटीएफएच में कंपनी सेक्रेटरी? 
एलटीएफएच में कंपनी सेक्रेटरी एंड चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर, अपूर्वा राठौड़ ने कहा, ‘स्थिर ग्रामीण आर्थिक विकास के बावजूद, वित्तीय सेवाओं तक पहुंच ग्रामीण समुदायों के लिए एक चुनौती बनी हुई है. सीमांत किसानों के एक बड़ी आबादी के पास लोन तक औपचारिक पहुंच का अभाव है, महिलाओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. हम जिन समुदायों की सेवा करते हैं, उन उन सभी तक फाइनेंशियल प्रोडक्ट की पहुंच के गहरे प्रभाव को समझते हैं. इसलिए, विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों और पिछड़े राज्यों में अपनी लोन गतिविधियों के माध्यम से, हमारा लक्ष्य व्यक्तियों, विशेष रूप से महिलाओं, किसानों और एमएसएमई को सशक्त बनाना है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो.

JICE ने कही ये बात 
जेआईसीए ने अपने कहा कि, ‘ग्रामीण भारत, देश की लगभग 65 फीसदी आबादी का घर है और राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 46 फीसदी हिस्सा बनाए रखते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देता है. भारत की लगभग 90 फीसदी गरीब आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है, जहां इनकम ग्रोथ रेट में और गिरावट आई है. खासकर कोविड-19 के बाद, जिससे गरीबी एक गंभीर मसला बन गई है. जेआईसीए में हमारा मानना है कि यह सहयोग एलटीएफएच के पूरे देश में ब्रॉन्‍च ऑफिस नेटवर्क की ताकत का लाभ उठाकर ग्रामीण असमानताओं को दूर करने और देश के आर्थिक विकास को बनाए रखने में मदद करेगा. पिछड़े राज्यों में एलटीएफएच लोन गतिविधियां सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) लक्ष्य 1 (गरीबी नहीं), लक्ष्य 5 (लिंग समानता), लक्ष्य 8 (अच्‍छे काम और आर्थिक विकास) और लक्ष्य 17 (लक्ष्य के लिए साझेदारी) में योगदान देंगी.

ये भी पढ़ें: UP में सच होगा इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी का ड्रीम प्रोजेक्‍ट, इस कंपनी को हुआ जमीन अलॉटमेंट
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.