✕

होम / बिजनेस / L&T ने L&T IDPL की 51% हिस्सेदारी इस कंपनी को बेची, जानिए कितने में हुआ सौदा

L&T ने L&T IDPL की 51% हिस्सेदारी इस कंपनी को बेची, जानिए कितने में हुआ सौदा

यह सौदा नॉन-कोर कारोबार से निकलने की Larsen & Toubro की स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. 10 अप्रैल को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर L&T का शेयर 0.70% की गिरावट के साथ 3,758.80 रुपये पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (Larsen & Toubro or L&T) ने L&T Infrastructure Development Projects Limited (L&T IDPL) में अपनी पूरी हिस्सेदारी की बिक्री पूरी कर ली है. LTIDPL, L&T और कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (CPP इनवेस्टमेंट्स) का जॉइंट वेंचर है. L&T ने शेयर बाजारों को बताया है कि L&T IDPL में L&T की 51 प्रतिशत और CPP इनवेस्टमेंट्स की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी एडलवाइस इंफ्रास्ट्रक्चर यील्ड प्लस स्ट्रैटेजी (Edelweiss Infrastructure Yield Plus) की एक कंपनी एपिक कंसेशन्स प्राइवेट लिमिटेड (EPIC Concesiones Private Ltd)  ने खरीदी है. 

कितनी है सौदे की वैल्यू

कंपनियों ने L&T Infrastructure Development Projects Limited में हिस्सेदारी ब्रिकी को लेकर साल 2022 में कहा था कि एपिक कंसेशन्स 6000 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर हिस्सेदारी खरीद रही है. L&T IDPL भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के मामले में पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (PPP) मॉडल की एक दिग्गज कंपनी है. L&T के पोर्टफोलियो में 8 सड़कें शामिल हैं, जो 4900 लेन-किमी तक फैली हैं. साथ ही एक 960 सीकेएम पावर ट्रांसमिशन एसेट है. एडलवाइस ने एक बयान में कहा कि इस अधिग्रहण के साथ, इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म 26 एसेट्स तक बढ़ जाएगा. इसमें लगभग 5000 लेन-किलोमीटर सड़कें, लगभग 18,00 सीकेएम पावर ट्रांसमिशन एसेट्स और लगभग 813 MWp रिन्यूएबल एनर्जी शामिल है. कुल सालाना रेवेन्यू 3000 करोड़ रुपये है. 

Hardik Pandya को भाई ने ही लगाया करोड़ों का चूना, हुई गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

एडलवाइस को बेची 51 प्रतिशत हिस्सेदारी

एडलवाइस इंफ्रास्ट्रक्चर यील्ड प्लस स्ट्रैटेजी (Edelweiss Infrastructure Yield Plus) को एडलवाइस अल्टरनेटिव एसेट एडवाइजर्स लिमिटेड (EAAA) मैनेज करती है. यह सौदा नॉन-कोर कारोबारों से निकलने की L&T की स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. कंपनी एसेट-हैवी डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स पोर्टफोलियो के लिए एक्सपोजर घटाना और इक्विटी पर रिटर्न (ROE) बढ़ाना चाहती है. 

5.1 लाख करोड़ है L&T का मार्केट कैप 

L&T का मार्केट कैप वर्तमान में 5.1 लाख करोड़ रुपये है. शेयर 10 अप्रैल को बीएसई पर लाल निशान में 3754.95 रुपये पर क्लोज हुआ. बीएसई के डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 31,600.92 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2,136.18 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू 1,10,500.98 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2,136.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। L&T ने अभी वित्त वर्ष 2024 और जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी नहीं किए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

12 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

13 hours ago