✕

होम / बिजनेस / L&T फाइनेंस ने लॉन्च की AI संचालित माइक्रोसाइट, अपनी तस्वीरों को ऐसे बनाएं यादगार

L&T फाइनेंस ने लॉन्च की AI संचालित माइक्रोसाइट, अपनी तस्वीरों को ऐसे बनाएं यादगार

माइक्रोसाइट के जरिए एलटीएफ का उद्देश्य लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को सशक्त बनाना है. साथ ही उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर पहला कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में से एक एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (L&TF) ने एक AI संचालित माइक्रोसाइट लॉन्च की है. इसके जरिए लोगों को अपनी तस्वीरें यादगार बनाने का मौका मिल रहा है.  एलटीएफ लोगों से जुड़ने के लिए  AI-संचालित माइक्रोसाइट के जरिए एक अभियान चला रही है. ये अभियान 10 नवंबर तक चलाया जा रहा है, जिसमें आप अपनी सुंदर ड्रीम फोटो क्लिक करके उसे यादगार बना सकते हैं. साथ ही आपको पुरस्कार जीतने का मौका भी मिल रहा है.  

ऐसे बनाएं अपनी तस्वीरों को यादगार
कंपनी द्वारा लॉन्च https://www.sapnowalidiwali.com/ इस माइक्रोसाइट पर जाकर आप अपनी पसंद का कोईभी फ्रेम चुनकर उसे अपनी तस्वीर के साथ अपलोड कर सकते हैं. इसमें आपको एआई जेनरेडिट फ्रेम जैसे आप अपने सपनों के घर, दोपहिया वाहन खरीदना, ड्रीम वेडिंग, छुट्टी की योजना बनाना, व्यवसाय का विस्तार करना आदि के जरिए अपनी AI-जनरेटेड फोटो प्राप्त कर सकते हैं. ये फोटो आपकी आकांक्षाओं को दर्शाएंगी. प्रत्येक उपयोगकर्ता दिवाली की शुभकामनाओं के साथ एक कस्टम छवि भी डाउनलोड कर करेंगे, जिसे वह दोस्तों और परिवार के साथ साझा भी कर सकते हैं. 

10 नवंबर तक पुरस्कार जीतने का भी मौका
यह अभियान ब्रैंड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव है. एलटीएफ ने ऑडियंस को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने के लिए लाइफस्टाइल एवं एंटरटेनमेंट कैटेगरी के इन्फ्लुएंसर्स के साथ भी साझेदारी की है. इसके अलावा एलटीएफ एक प्रतियोगिता भी आयोजित कर रहा है, जिसमें ऑडियंस को रोमांचक पुरस्कार जीतने के अवसर के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी एआई-जनरेटेड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है.

क्या है इसका उद्देश्य
इस पहल के जरिये एलटीएफ का उद्देश्य सपनों और आकांक्षाओं को सशक्त बनाने के साथ व्यक्तियों को अपने लक्ष्य की ओर पहला कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह ऑडियंस को दिवाली की उत्सव भावना के साथ तालमेल बिठाते हुए एक इंटरैक्टिव और यादगार अनुभव भी देता है. ऑडियंस से जुड़ने के लिए एलटीएफ ने एआई (AI)संचालित एक माइक्रोसाइट www.sapnowalidiwali.com

एआई में बदलाव की क्षमता
अभियान के शुभारंभ अवसर पर एलटीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सुदीप्ता रॉय ने कहा कि एआई केवल एक प्रचलित शब्द नहीं है, बल्कि एक शक्तिशाली उपकरण है. इसमें बदलाव लाने की क्षमता है. एलटीएफ में हम अनुभवों को बेहतर और पर्सनलाइज्ड करने के लिए एआई की क्षमताओं का उपयोग कर रहे हैं. हमारी एआई-संचालित पहल #SapnoWaliDiwali के साथ, हम व्यक्तियों को इस बात के लिए सक्षम बना रहे हैं कि वे अपने सपनों  की कल्पना करने और उन्हें हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ें. वहीं, एलटीएफ की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर कविता जगतियानी ने कहा है कि इस अभियान के साथ हम इस उत्सव को एक ऐसे डिजिटल अनुभव के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं, जो जीवन में सपने लाता है. ऐसा कर हम उन सपनों को प्राप्त करने की उम्मीद को फिर से जगा रहे हैं, जिसमें एलटीएफ उनका भरोसेमंद साथी है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें