✕

होम / बिजनेस / 90 घंटे काम करने की नसीहत देते हुए ये क्या बोल गए L&T चेयरमैन? बयान से छिड़ा नया विवाद

90 घंटे काम करने की नसीहत देते हुए ये क्या बोल गए L&T चेयरमैन? बयान से छिड़ा नया विवाद

लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन संडे वर्किंग को लेकर अपनी अनोखी सलाह को लेकर विवादों में आ गए हैं, हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत उन्होंने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंफोसिस के को-फाउंडर द्वारा 'हफ्ते में 70 घंटे काम करने' वाली टिप्पणी के बाद, अब लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन, एसएन सुब्रह्मण्यन का एक और बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने कर्मचारियों से हफ्ते में 90 घंटे काम करने का सुझाव दिया है, जिससे कई लोगों ने हैरानगी जताई है. उनका यह बयान विशेष रूप से काम के घंटे और कार्य संतुलन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न कर रहा है. इस टिप्पणी ने एक बार फिर से ऑफिस में कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बहस को जन्म दिया है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

संभव हुआ तो 'संडे' को भी काम कराउंगा 

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन (SN Subrahmanyan) ने ये सुझाव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने कर्मचारियों से बात करते हुए दिया. उन्होंने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत करते हुए कहा कि मैं खुद रविवार को भी ऑफिस आता हूं और अगर संभव हुआ तो वे कर्मचारियों से भी रविवार को काम करवाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुब्रह्मण्यन का यह बयान उस समय आया है, जबकि उनकी कंपनी में छह दिन के कार्य सप्ताह की पॉलिसी पर चर्चा हो रही थी. 

ये क्या बोल गए L&T चेयरमैन? 

Reddit पर प्रसारित एक वीडियो में एलएंडटी चेयरमैन ने न केवल हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह कर्मचारियों को दी, उन्होंने ये तक कह दिया कि, 'आप घर पर रहकर अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहारोगे, घर पर कम और कार्यालय में अधिक समय बिताएं.' सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों से बात करते हुए आगे कहा कि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं आपको रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं, अगर मैं ऐसा करवा सकता हूं, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी, क्योंकि मैं खुद रविवार को काम करता हूं.

चीनी वर्क कल्चर का दिया उदाहरण 

हफ्ते में 90 घंटे काम करने का सुझाव देते हुए एलएंडटी चेयरमैन ने एक चीनी व्यक्ति के साथ अपनी बातचीत का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने दावा किया था कि चीन, अमेरिका से भी आगे निकल सकता है, क्योंकि चीनी कर्मचारी सप्ताह में 90 घंटे काम करते हैं, जबकि अमेरिका में 50 घंटे का वर्क वीक होता है. ये उदाहरण देते हुए उन्होंने अपने कर्मचारियों से पूछा कि उत्तर आप दीजिए, अगर आपको दुनिया में सबसे ऊपर रहना है, तो आपको प्रति सप्ताह 90 घंटे काम करना होगा, आगे बढ़ो, दोस्तों. 

सोशल मीडिया पर यूजर्स की टिप्पणी 

एक्स पर एक यूजर उत्कर्ष देवली ने लिखा कि 'दोस्तों, हमें हफ्ते में 100 घंटे काम करना होगा, लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए, न कि किसी और के सपनों के लिए. #snsubrahmanyan अगर आप चाहते हैं कि हम आपके जैसा 90 घंटे काम करें, तो हमें आपकी सैलरी भी दे दो. हम घर पर अपनी बीवियों को नहीं घूरते, हम खुद के लिए मेहनत करते हैं ताकि हम अपने स्तर को ऊपर ले जा सकें.' 

एक्स पर ही दूसरे यूजर ने लिखा 'तो #snsubrahmanyan, आपके अनुसार जीवन क्या है? यकीनन आप वृद्धाश्रम में अपना जीवन समाप्त करेंगे.' एक अन्य यूजर ने लिखा 'अपने फ्री टाइम में आपके पास ढेर सारी गतिविधियां हैं जिनका आप आनंद ले सकते हैं, जैसे किताबें पढ़ना, फिल्में देखना, या व्यायाम करना, न कि सिर्फ अपनी पत्नी को घूरना.'
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

20 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago