✕

होम / बिजनेस / L&T चेयरमैन ने महिलाओं को महिला दिवस पर दिया बड़ा तोहफा, मिलेगी महीने में एक खास छुट्टी!

L&T चेयरमैन ने महिलाओं को महिला दिवस पर दिया बड़ा तोहफा, मिलेगी महीने में एक खास छुट्टी!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले एलएंडटी ने एक नई छुट्टी की शुरुआत की है, यह छुट्टी सिर्फ महिला कर्मचारियों के लिए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यम ने मह‍िला कर्मचार‍ियों के ल‍िए बड़ा ऐलान क‍िया है. उन्‍होंने घोषणा की क‍ि अब कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को एक दिन की मेंस्ट्रुअल लीव (पीरियड लीव) मिलेगी. इस फैसले से एलएंडटी इस तरह की सुविधा देने वाली पहली बड़ी कंपनियों की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल हो गई है. एलएंडटी के इस कदम का फायदा कंपनी की करीब 5,000 महिला कर्मचारियों को म‍िलेगा.

वुमेन डे पर मह‍िलाओं के ल‍िए क‍िया ऐलान

एलएंडटी के चेयरमैन और एमडी एसएन सुब्रमण्यन ने इंटरनेशनल वुमेन डे (International Women's Day) के मौके पर हुए एक कार्यक्रम में इस बारे में घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह सुव‍िधा केवल मूल कंपनी एलएंडटी की महिला कर्मचारियों पर ही लागू होगी. फाइनेंश‍ियल सर्व‍िसेज और तकनीक में लगी सब्‍स‍िड‍ियरी कंपनियों पर यह लागू नहीं होगी. साल 2024 में ओडिशा देश का पहला राज्य बना जिसने सरकारी और प्राइवेट ऑफ‍िस में काम करने वाली महिला कर्मचार‍ियों के लि‍ए एक दिन की पीरियड लीव लागू की. इस पॉल‍िसी का मकसद महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान आराम देने का था.

एलएंडटी चेयरमैन का 90 घंटे काम का सुझाव

एलएंडटी में पीरियड लीव की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब कंपनी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन की तरफ से प‍िछले द‍िनों द‍िये गए 90 घंटे के वर्कवीक वाले बयान की चर्चा हो रही है. एलएंडटी कर्मचारियों से बातचीत के दौरान सुब्रह्मण्यन ने कहा था कि 'काश मैं कर्मचारियों से हर हफ्ते 90 घंटे काम करवा पाता, जिसमें संडे भी शामिल होता.' उन्होंने कहा, 'मुझे यह अफसोस है कि मैं आपको संडे काम पर नहीं बुला सकता. अगर मैं संडे को भी आपसे काम करवा पाता, तो मुझे खुशी होती, क्योंकि मैं खुद संडे को भी काम करता हूं.'

इन राज्‍यों ने मह‍िलाओं के ल‍िए क‍िया ऐलान

बाद में एलएंडटी ने एक इंटरनल वर्चुअल मीट‍िंग के दौरान इन टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि यह राष्ट्र निर्माण की पहल के अनुरूप है. इससे पहले स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों ने मासिक धर्म पर महिलाओं को छुट्टी देने की घोषणाएं की हैं. हालांकि, प्रमुख कारोबारी घरानों ने अभी तक इसी तरह की पहल नहीं की है. बिहार, ओडिशा, सिक्किम और केरल ने अपनी मह‍िला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म की छुट्टियों का प्रावधान किया है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सरकार को इस मामले पर पॉल‍िसी बनाने का सुझाव दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

18 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

20 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

18 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

12 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

14 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

14 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago