✕

होम / बिजनेस / IPO के लिए लोटस डेवलपर्स ने किया आवेदन, अमिताभ-शाहरुख जैसे दिग्गजों ने लगा रखे हैं पैसे

IPO के लिए लोटस डेवलपर्स ने किया आवेदन, अमिताभ-शाहरुख जैसे दिग्गजों ने लगा रखे हैं पैसे

लोटस डेवलपर्स ने सेबी के पास आईपीओ के जरिए 792 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर फाइल किया है. इस आईपीओ में पूरा पैसा नए शेयर्स जारी कर जुटाया जाएगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई की रियल्‍टी कंपनी लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी जल्‍ ही अपना आईपीओ लाने वाली है. इसके लिए कंपनी ने SEBI कें पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं. कंपनी की प्‍लानिंग IPO के जरिए 792 करोड़ रुपये जुटाने की है. दिलचस्‍प बात यह है कि इस कंपनी में शाहरुख खान और अमिताभ बच्‍चन से लेकर तमाम दिग्‍गज बॉलीवुड सेलेब्‍स ने पैसा लगाया है. तो इश्‍यू में कितने शेयर होंगे शामिल, कौन है प्रमोटर्स और इंवेस्‍टर्स, कैसी है कंपनी की वित्‍तीय स्थिति, यहां जानें पूरी डिटेल.

IPO से जुड़ी जरूरी बातें

Lotus Developers and Realty IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्‍यू पर आधारित होंगे. इसमें कोई ओएफएस शामिल नहीं होगा. लोटस डेवलपर्स में प्रमोटरों के पास 91.78 फीसदी हिस्सेदारी है, बाकी 8.22 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी 150 पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है. इनमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्‍‍स समेत आशीष कचोलिया, एनएवी कैपिटल, डोवेटेल ग्लोबल फंड, मिनर्वा वेंचर्स, ओपबास्केट शामिल हैं.

प्राइवेट प्‍लेसमेंट से दो बार जुटाई रकम

लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी ने दिसंबर में दो बार प्राइवेट प्‍लेसमेंट के जरिए पैसे जुटाए हैं. कंपनी ने पहले इस साल 16 सितंबर को 300 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 46.46 लाख इक्विटी शेयर जारी किए थे, इसके जरिए कंपनी ने 37 निवेशकों से 139.4 करोड़ रुपये जुटाए थे. वहीं 14 दिसंबर को इसने 150 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 2.66 करोड़ इक्विटी शेयरों के प्राइवेट प्‍लेसमेंट से से 399.2 करोड़ रुपये जुटाए थे. इस प्राइवेट प्लेसमेंट में कुल 118 निवेशकों को शेयर अलॉट किए गए थे.

किन बॉलीवुड सेलेब्‍स ने लगा रखा है पैसा?

Lotus Developers and Realty के 33.33 लाख शेयरों के लिए आशीष कचोलिया ने कंपनी में लगभग 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है, वहीं बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, एकता रवि कपूर, तुषार रवि कपूर, जीतेंद्र उर्फ रवि अमरनाथ कपूर, टाइगर जैकी श्रॉफ, राजकुमार यादव, राकेश रोशन, ऋतिक राकेश रोशन, साजिद सुलेमान नाडियाडवाला और मनोज बाजपेयी जैसे दिग्‍गजों ने लोटस डेवलपर्स में 28.92 करोड़ रुपये लगाए हैं.

क्‍या करती है कंपनी?

Lotus Developers and Realty मुंबई की एक रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी है, जो पश्चिमी उपनगरों में अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट और लग्जरी सेगमेंट में रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का काम करती है. कंपनी का फोकस बेस्‍ट कस्‍टमर सर्विस देना है. कंपनी की वित्‍तीय स्थिति पर नजर डालें तो सितंबर में समाप्त छह महीनों में लोटस डेवलपर्स का रेवेन्‍यू 243.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि टैक्‍स के बाद PAT 90.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago