✕

होम / बिजनेस / Cognizant कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी का बढ़ा इंतजार, अब इस महीने होगा Increment

Cognizant कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी का बढ़ा इंतजार, अब इस महीने होगा Increment

कंपनी के दुनिया भर में 3,47,000 से भी ज्यादा एंप्लॉयी हैं, जिनमें से तकरीबन 2,54,000 भारत में हैं. कॉग्निजेंट (Cognizant) का कहना है कि क्लाइंट्स के विवेकाधीन खर्चों ने अब भी रफ्तार नहीं पकड़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक सेक्टर में कर्मचारियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिकी शेयर सूचकांक नैस्डैक (Nasdaq) में लिस्टेड आईटी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) के कर्मचारियों सैलरी में बढ़ोत्तरी को लेकर और इंतजार करना होगा. कंपनी इस बार अपने स्टाफ की सैलरी 4 महीने देरी से बढ़ाएगी. कॉग्निजेंट इस बार 1 अगस्त से सैलरी में बढ़ोतरी लागू करेगी. कंपनी ने ऐसे वक्त में यह फैसला किया है, जब उसे मैक्रो इकनॉमिक मसलों की वजह से मांग में सुस्ती का सामना करना पड़ रहा है. इस फैक्टर का असर बाकी आईटी कंपनियों पर भी पड़ा है.

1 अगस्त से लागू होगी बढ़ोतरी 

कंपनी ने जारी अपने एक बयान में कहा कि हम सैलरी में सालाना बढ़ोतरी और बोनस के जरिये अपने सहयोगियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस प्रतिबद्धता के तहत सक्षम सहयोगियों के लिए इस साल सैलरी में बढ़ोतरी 1 अगस्त से लागू की जाएगी. हमारे ज्यादातर सहयोगियों के सैलरी में तीन साल में चार बार बढ़ोतरी हुई है और पिछला साइकल 1 अप्रैल 2023 था. कंपनी ने इसके साथ ही कहा कि कंपनी ने हाल ही ग्लोबल स्तर पर सहयोगियों को सालाना बोनस दिया है. यह प्रतिभाशाली सहयोगियों के योगदान को स्वीकार करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

जिस कंपनी का साथ छोड़ना चाहते हैं Adani, उसने बाजार में दिखाई मजबूती

तीन साल में 4 बार बढ़ी है सैलरी

कंपनी का मानना है कि कॉग्निजेंट के ज्यादातर एंप्लॉयीज को तीन साल में चार बार सैलरी में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा. अक्टूबर 2021, अक्टूबर 2022, अप्रैल 2023 और अगस्त 20241 अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.7 पर्सेट की गिरावट के साथ 4.76 अरब डॉलर था, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 2.9 पर्सेट की कमी देखने को मिली. कॉग्निजेंट का कहना है कि क्लाइंट्स के विवेकाधीन खर्चों (Discretionary Expenses) ने अब भी रफ्तार नहीं पकड़ी है. 

भारत में है 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी

कॉग्निजेंट (Cognizant) के दुनिया भर में 3,47,000 से भी ज्यादा एंप्लॉयी हैं, जिनमें से तकरीबन 2,54,000 भारत में हैं. उत्तरी अमेरिका में 40,500, कॉन्टिनेंटल यूरोप में 16,300, यूके में 8,500 और अन्य स्थानों पर 28,400 कर्मचारी हैं. वर्कफोर्स में कमी के बावजूद, कॉग्निजेंट ने स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने में कमी दर्ज की है जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 25.6% की तुलना में 2023 में कम होकर 13.8% हो गई. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago